google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

308 पहियों वाले विशाल ट्रेलर को रास्ता देने के लिए मोहनसराय में फुटओवर ब्रिज काटने का काम शुरू

समाज जागरण रंजीत तिवारी / वाराणसी।**

वाराणसी के मोहनसराय चौराहे पर सोमवार को उस समय हाईवे पर फुटओवर ब्रिज को काटकर हटाने का काम शुरू किया गया, जब करीब 200 टन वजनी ओवर डायमेंशन कार्गो बॉयलर मशीन को लेकर 308 पहियों वाला विशाल ट्रेलर यहां से गुजारने की तैयारी शुरू हुई। बताया जा रहा है कि उक्त ट्रेलर मंगलवार को मोहनसराय चौराहे पर पहुंच सकता है।



जानकारी के अनुसार, बेल्जियम से समुद्री मार्ग के जरिए यह भारी मशीन ओडिशा पहुंची थी। इसके बाद मशीन को विशेष रूप से तैयार किए गए 308 पहियों वाले विशाल ट्रेलर पर लादकर सड़क मार्ग से ओडिशा से उत्तर प्रदेश ले जाया जा रहा है। इस मशीन को उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी जिले के बलरामपुर में निर्माणाधीन प्लांट में स्थापित किया जाना है।

विशाल ट्रेलर और मशीन के आकार को देखते हुए मोहनसराय चौराहे पर बने फुटओवर ब्रिज के कारण आवागमन में बाधा आने की संभावना थी। इसी को देखते हुए हाईवे पर बने फुटओवर ब्रिज के एक हिस्से को काटकर हटाने का काम सोमवार से शुरू किया गया।

बताया गया कि मौसम खराब होने के कारण पिछले दो दिनों से यह विशाल ट्रेलर रामनगर टोल प्लाजा के पास खड़ा है। मौसम में सुधार के बाद इसे मोहनसराय की ओर रवाना किया जाएगा। विशाल मशीन और ट्रेलर के गुजरने को लेकर हाईवे पर विशेष तैयारियां की जा रही हैं।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)