google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

*सोनभद्र में भीषण सड़क हादसा: श्रद्धालुओं से भरी बोलोरो और ट्रेलर की सीधी टक्कर, चार की मौत सात घायल

संवाददाता आनन्द कुमार। दैनिक समाज जागरण

दुद्धी/ सोनभद्र। छत्तीसगढ़ बॉर्डर पर बभनी थाना क्षेत्र के धरनखाड़ गांव के पास रविवार के सुबह अंबिकापुर- वाराणसी मार्ग पर ट्रेलर और बोलेरो मैं सीधी टक्कर हो गई. इस हादसे में महाकुंभ स्नान कर प्रयागराज से लौट रहे बोलेरो सवार दंपति सहित 4 श्रद्धालुओं की मौत हो गई. वहीं तीन मासूमों सहित सात लोग घायल हो गए। बोलेरो सवाऱ प्रयागराज से महाकुंभ स्नान कर छत्तीसगढ़ जा रहे थे. रविवार की सुबह 6:30 बजे यह दर्दनाक हादसा हो गया. हादसे के बाद मौके पर अफरा- तफरी मच गयी. हादसे के वजह से करीब आधे घंटे तक आवागमन भी प्रभावित हुआ. घायलों के उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बभनी भेजने के साथ ही पुलिस 100 को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी भेज दिया। सात घायलों की हालत गंभीर देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया. बताया जा रहा है कि छत्तीसगढ़ के रायपुर इलाके के तीन मासूम सहित कुल 11 श्रद्धालु 2 दिन पूर्व बोलेरो से प्रयागराज महाकुंभ स्नान के लिए गए हुए थे. शनिवार की रात महाकुंभ स्नान के बाद बोलेरो से घर की ओर लौट रहे थे. रविवार की सुबह जैसे ही बभनी थाना क्षेत्र के धरन खाड़ गांव के पास पहुंचे छत्तीसगढ़ की तरफ से आ रही ट्रेलर ने सीधी टक्कर मार दी. इससे जहां बोलेरो के परखचे उड़ गए. हद से मैं बोलेरो सवार लक्ष्मी बाई 30 वर्ष पत्नी रामकुमार, निवासी सूरजगढ़ थाना पुसौर रायगढ़, छत्तीसगढ़ अनिल प्रधान 37 वर्ष, निवासी केसापाली पुसौर, ठाकुर राम यादव 58 साल मानिकपुर थाना सरैया सारंगढ़ छत्तीसगढ़ और उनकी पत्नी रुक्मणी 56 साल की मौत हो गई, वहीं अभिषेक यादव 6 वर्ष, अहान यादव 4 वर्ष, योगी लाल 36 वर्ष, हर्षित यादव 3 वर्ष, सुलेंदरी देवी 32 वर्ष गंभीर रूप से घायल हो गए. हादसे की जानकारी पाकर मौके पर पहुंचे क्षेत्राधिकारी प्रदीप सिंह चंदेल और प्रभारी निरीक्षक सदानंद राय घटनास्थल का मुवायना किया और आवश्यक कार्रवाई में जुट गए. मौके पर पुलिस अधिकारियों समेत कई थाने की पुलिस फोर्स मौजूद थे।

.


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)