google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

सोनभद्र पुलिस कार्यालय में मनाई गई सरदार पटेल की 151वीं जयंती, एसपी अभिषेक वर्मा ने दिलाई राष्ट्रीय एकता की शपथ

पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों ने राष्ट्र की एकता, अखंडता एवं आंतरिक सुरक्षा बनाए रखने का लिया संकल्प

समाज जागरण/मनोज कुमार चौबे

सोनभद्र। लौह पुरुष एवं भारत रत्न सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती शनिवार को सोनभद्र जनपद में राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाई गई। इस अवसर पर पुलिस कार्यालय चुर्क में पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने सरदार पटेल के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए। इसके बाद पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को राष्ट्र की एकता, अखंडता और सुरक्षा बनाए रखने की शपथ दिलाई गई।

कार्यक्रम के दौरान पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को देश की आंतरिक सुरक्षा सुनिश्चित करने तथा राष्ट्रीय एकता को अक्षुण्ण बनाए रखने में सक्रिय योगदान देने का संकल्प दिलाया। उन्होंने सरदार वल्लभभाई पटेल के दृढ़ नेतृत्व, दूरदर्शिता और राष्ट्र की एकता एवं अखंडता के लिए किए गए ऐतिहासिक प्रयासों को याद किया।

इस दौरान पुलिसकर्मियों ने संकल्प लिया कि वे देश की एकता और अखंडता की रक्षा के लिए पूरी निष्ठा एवं समर्पण के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करेंगे।

कार्यक्रम में अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय मेविस टॉक, अपर पुलिस अधीक्षक ऑपरेशन ऋषभ रुणवाल, क्षेत्राधिकारी नगर, क्षेत्राधिकारी सदर एवं यातायात, प्रतिसार निरीक्षक सहित पुलिस लाइन और पुलिस कार्यालय के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

इसके अतिरिक्त जनपद के सभी थानों में भी सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाई गई। सभी थाना परिसरों में पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने सरदार पटेल के चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित किए और राष्ट्र की एकता, अखंडता एवं सुरक्षा बनाए रखने की शपथ ली।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)