google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

किशनगंज में होली को लेकर अवैध शराब के विरुद्ध विशेष अभियान, भारी मात्रा में बरामदगी

वीरेंद्र चौहान, समाज जागरण ब्यूरो किशनगंज।
पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार के निर्देशन में होली पर्व के अवसर पर दिनांक 27 फरवरी 2026 से 01 मार्च 2026 तक जिले में अवैध शराब के निर्माण, भंडारण एवं तस्करी के विरुद्ध विशेष समकालीन अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान विभिन्न थाना क्षेत्रों में छापेमारी कर बड़ी मात्रा में अवैध शराब, वाहन एवं मोबाइल फोन बरामद किए गए तथा कई अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया।


27 फरवरी को कोचाधामन थाना कांड संख्या 112/26 में 11.925 लीटर अवैध विदेशी शराब एवं एक मोटरसाइकिल बरामद करते हुए दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया।
28 फरवरी को कोचाधामन थाना कांड संख्या 114/26 में 171.2 लीटर अवैध विदेशी शराब, दो टोटो एवं एक मोबाइल फोन बरामद कर एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया। बहादुरगंज थाना कांड संख्या 124/26 एवं 125/26 में क्रमशः 3.375 लीटर एवं 3.075 लीटर अवैध विदेशी शराब बरामद कर दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया।


टेढ़ागाछ थाना कांड संख्या 72/26 में 125.1 लीटर देसी रेशम लीची शराब एवं एक मोटरसाइकिल बरामद की गई। वहीं कांड संख्या 73/26 में 315.3 लीटर देसी रेशम लीची शराब एवं एक टेंपू बरामद कर एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया।
पोठिया थाना कांड संख्या 73/26 में 11 लीटर देसी शराब बरामद की गई।
किशनगंज थाना कांड संख्या 182/26 में 1.485 लीटर अवैध विदेशी शराब एवं एक मोटरसाइकिल बरामद कर एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया।
बिशनपुर थाना कांड संख्या 13/26 में 66.235 लीटर अवैध विदेशी शराब बरामद की गई।


01 मार्च 2026 को कोचाधामन थाना कांड संख्या 118/26 में 11.645 लीटर अवैध विदेशी शराब, एक मोटरसाइकिल एवं एक मोबाइल फोन बरामद कर एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया।
अभियान के तहत कुल 335.175 लीटर अवैध विदेशी शराब एवं 451.4 लीटर देसी शराब बरामद की गई। संलिप्त अभियुक्तों के विरुद्ध विधिसम्मत कार्रवाई की जा रही है। सभी मामलों में फॉरवर्ड एवं बैकवर्ड लिंकेज की जांच की जा रही है। पूछताछ के आधार पर अवैध शराब तस्करी से अर्जित संपत्ति का पता लगाकर नियमानुसार भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता, 2023 की धारा 107 के तहत जप्ती की कार्रवाई की जाएगी।
पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि होली पर्व के मद्देनज़र अवैध शराब के विरुद्ध सख्त कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)