google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

आईपीएस में स्पोर्ट्स मीट का शुभारंभ

समाज जागरण

उमरिया। आईपीएस इंटरनेशनल स्कूल में 27 दिसंबर में स्पोर्ट्स मीट का शुभारंभ हुआ। शुभारंभ के अवसर पर डॉक्टर वी.एस. चंदेल सी एच एम ओ, ज्ञानेंद्र सिंह गहरवार, डॉ नागेंद्र प्रताप सिंह एस डी ओ पी उमरिया, मदनलाल मरावी टी आई उमरिया, डी के सारस जेल अधीक्षक, प्रदीप सिंह गहलोत, के के शुक्ला, रामायणवती कोल उपस्थित रहे।

सर्वप्रथम मां सरस्वती में पुष्प अर्पित कर प्रोग्राम प्रारंभ किया गया, तत्पश्चात सभी अतिथियों का वेलकम किया गया, फिर आईपीएस का स्पोर्ट्स ध्वज फहराया गया। बच्चों द्वारा स्पोर्ट्स के उद्घाटन के इस दिन पर सांस्कृतिक कार्यक्रम की मनमोहक प्रस्तुतियां दी गई। बच्चों द्वारा मार्च पास्ट तथा ड्रम की अद्भुत प्रस्तुतियां से गेस्ट तथा दर्शकों से बहुत तालियां बटोरी। तत्पश्चात रिबन कटिंग करके स्पोर्ट्स मीट का उद्घाटन संपन्न हुआ। तथा आईपीएस प्रांगण में सभी गेस्ट द्वारा बैडमिंटन प्रतियोगिता सभी गेस्ट के बीच में संपन्न हुई।

एस डी ओ पी डॉ नागेंद्र प्रताप सिंह ने अपने उद्बोधन में बताया कि आईपीएस स्कूल में बच्चों के मानसिक तथा शारीरिक ग्रोथ के लिए आए दिन आईपीएस में कार्यक्रम होते रहते हैं, जिससे बच्चों का चहु- मुखी विकास संपन्न होता है।आईपीएस संचालक इंजीनियर वसीम अकरम ने अपने उद्बोधन में बताया, कि आईपीएस स्पोर्ट्स मीट का आज उद्घाटन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। यह स्पोर्ट्स मीट तीन दिवसीय है, जिसमें हर प्रकार के खेल सम्मिलित किए गए हैं, बच्चों के इंडोर और आउटडोर सभी खेल आज और आने वाले तीन दिवसीय दिन में बारी-बारी से संपन्न कराए जाएंगे। तत्पश्चात 30 दिसंबर में पुरस्कार वितरण तथा आईपीएस स्पोर्ट्स का समापन कराया जाएगा।

आईपीएस प्राचार्य इंजीनियर श्रीमती आरजू खान ने अपने उद्बोधन में बताया कि आज स्पोर्ट्स का उद्घाटन हुआ। इस स्पोर्ट्स मीट में आईपीएस स्कूल से गांधी हाउस, विवेकानंद हाउस, शिवाजी हाउस, कलाम हाउस इन चारों हाउस के बीच यह स्पोर्ट्स की प्रतियोगिताएं आने वाले तीन दिवसीय दिनों में संपन्न होगा।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)