google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

एस एस बी काला पहाड़ कैंप के जवानों ने चलाया नशा मुक्ति अभियान

दैनिक समाज जागरण
अविनाश कुमार (संवाददाता) औरंगाबाद (बिहार)

एस एस बी कैंप कालापहाड़ नबीनगर के जवानों द्वारा आज दिनांक 26/06/2023 को 29 वीं वाहिनी एस एस बी केंद्र गया के कमांडेंट एच के गुप्ता के निर्देशन मे चल रहे नशा मुक्त भारत अभियान अंतर्गत नशा मुक्ति पखवाड़ा का आज समापन किया गया। बी समवाय एस एस बी कला पहाड़ के प्रभारी शिवांक पांडे के नेतृत्व में बलथर गांव मेंआज नशा मुक्ति पखवाड़ा का समापन किया गया।इस दौरान काला पहाड़ केंद्र के प्रभारी ने लोगो को नशे से दूर रहने का संकल्प दिलाते हुए कहा कि नशा का मानव जीवन पर काफी दुष्प्रभाव पड़ता है।
एस एस बी के जवानों द्वारा बाद में झरी ग्राम मे मोटर साइकिल रैली के माध्यम से नशा मुक्ति अभियान अंतर्गत जागरूकता अभियान भी चलाया गया।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)