google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

सड़क हादसे में घायल युवक की इलाज के दौरान गया में हुई मौत। परिजनों में कोहराम



समाज जागरण, गोह से सुखेन्द्र कुमार की रिपोर्ट

(औरंगाबाद बिहार) 21 दिसंबर 2022:- सड़क दुर्घटना में घायल एक युवक की इलाज के दौरान गया में मौत हो गई। मृतक का शव जैसे ही गांव पहुंचा तो पूरे गांव में मातम का माहौल छा गया व परिजनों में कोहराम मच गया। गौरतलब हो कि रामपुर गांव निवासी बलेश्वर यादव के 20 वर्षीय पुत्र रूपेश कुमार बुधवार की शाम अपने एक साथी के साथ एक अपाची बाइक पर सवार होकर महदीपुर बाजार से वापस अपने घर रामपुर आ रहा था, तभी अपने ही गांव के मोड़ के समीप एक स्कूल बस ने दोनों को टक्कर मार दिया था। इस घटना में दोनों गंभीर रूप से जख्मी हो गए थे। इस दौरान दोनों युवक को हालत नाजुक होने की वजह से उन्हें इलाज के लिए गया मगध मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था, जहां इलाज के दौरान ही बुधवार की रात्रि करीब 9:30 बजे युवक की मौत हो गई। मौत के बाद युवक का शव जैसे ही रामपुर गांव पहुंचा पूरे गांव में मातम का माहौल छा गया, उनके परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजन का चीत्कार और विलाप सुनकर हर किसी की आंखों से आंसू निकल पड़ा। वहीं इस घटना पर क्षेत्र संख्या छह के जीप प्रतिनिधि श्याम सुंदर ने गहरा शोक व्यक्त किया है, और हर संभव मदद करने का आश्वासन दिया है।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)