google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

प्रखंड संसाधन केंद्र नबीनगर में प्रत्येक विद्यालय को टैब वितरण का किया शुभारंभ

दैनिक समाज जागरण अनील कुमार संवाददाता नबीनगर (औरंगाबाद)
नबीनगर (बिहार) शिक्षा विभाग बिहार सरकार द्वारा प्रत्येक विद्यालय को टैब मुहैया करने की नीति के तहत प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी नवीनगर के द्वारा शुक्रवार को बीआरसी नबीनगर में टैब वितरण का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर लेखापाल सौरभ कुमार मौजूद थे।मौके पर बीईओ राजनारायण राय ने बताया कि टैब से विद्यालयों की शैक्षणिक व्यवस्था सुदृढ होगी। विद्यालयों का रिपोर्टिंग बेहतर होगा और साथ ही ऑडियो वीडियो माध्यम से विद्यालयों का निरीक्षण एवं पर्यवेक्षण बेहतर हो सकेगा। इस नई  तकनीक से आदान-प्रदान बेहतर तरीके से विद्यालयों को किया जा सकेगा।
टैब आने वाले समय में विद्यालयों में एक नई क्रांति का उदय करेगा। यह विद्यालयों को आधुनिक बनाने और शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार करने में मदद करेगा।बीईओ ने बताया कि टैब वितरण का उद्देश्य विद्यालयों को आधुनिक बनाना और शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार करना है। उन्होंने कहा कि टैब से विद्यालयों को बहुत लाभ होगा और शिक्षा के क्षेत्र में एक नई शुरुआत होगी।लेखापाल सौरभ कुमार ने विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों और शिक्षकों से अपील की है कि वे टैब का सही तरीके से उपयोग करें और इसका लाभ उठाएं। उन्होंने कहा कि टैब से विद्यालयों की शैक्षणिक व्यवस्था सुदृढ होगी और शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार होगा।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)