समाज जागरण अनिल कुमार
हरहुआ वाराणसी हरहुआ विकासखंड क्षेत्र के हरहुआ स्थित राजेश्वरी बालिका इंटर कालेज में शनिवार को विद्यालय के प्रबन्धक कौशलेंद्र नारायण सिंह के देखरेख में पुलिस की एंटी रोमियो टीम ने पहुंचकर छात्राओं को महिला सशक्तिकरण व साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूक किया। छात्राओं को उनकी सुरक्षा ,आत्मनिर्भरता तथा उनके संवैधानिक अधिकार ,गुड टच तथा बैड टच,साइबर हेल्पलाइन 1930, पुलिस हेल्पलाइन 112 व वूमेन हेल्पलाइन 1090 के उपयोग के महत्व को समझाया। छात्राओं को फेसबुक, इंस्टाग्राम जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अनजान व्यक्तियों से सतर्क रहने, फ्रांड कॉल पर पैसे की मांग, ब्लैकमेलिंग जैसे मामलों में तुरंत पुलिस को सूचित करने की सलाह दी गई। यह भी बताया की ओटीपी जैसे संवेदनशील जानकारी किसी अनजान के साथ साझा न करें।कार्यक्रम के अंत मे एक पेड़ माँ के नाम लगाया गया।
प्रबन्धक कौशलेंद्र नारायण सिंह ने आये सभी महिला ,पुरुष पुलिस बल का स्वागत व सम्मान किया गया।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



