google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

झारखंड प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी के. राजू से प्रदेश महासचिव विनोद कुशवाहा की शिष्टाचार भेंट

मिंटू कुमार दैनिक समाज जागरण हजारीबाग

झारखंड प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी के. राजू से झारखंड प्रदेश कांग्रेस के प्रदेश महासचिव विनोद कुशवाहा ने शिष्टाचार भेंट की। यह मुलाकात सौहार्दपूर्ण वातावरण में हुई, जिसमें संगठनात्मक विषयों और राज्य में कांग्रेस पार्टी की वर्तमान गतिविधियों को लेकर विचार-विमर्श किया गया। भेंट के दौरान प्रदेश महासचिव विनोद कुशवाहा ने झारखंड में कांग्रेस संगठन की जमीनी स्थिति, कार्यकर्ताओं की सक्रियता तथा आगामी राजनीतिक कार्यक्रमों की रूपरेखा से प्रभारी के. राजू को अवगत कराया। वहीं प्रभारी के. राजू ने संगठन को और अधिक सशक्त बनाने, बूथ स्तर तक कार्यकर्ताओं को जोड़ने तथा जनसमस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर उठाने पर जोर दिया। के. राजू ने कहा कि झारखंड में कांग्रेस पार्टी की ऐतिहासिक भूमिका रही है और संगठन की एकजुटता से ही पार्टी को नई मजबूती मिलेगी। उन्होंने प्रदेश नेतृत्व और कार्यकर्ताओं से आपसी समन्वय के साथ जनता के बीच सक्रिय रहने का आह्वान किया। प्रदेश महासचिव विनोद कुशवाहा ने प्रभारी को आश्वस्त किया कि प्रदेश कांग्रेस कमेटी उनके मार्गदर्शन में संगठन को मजबूत करने और जनता की आवाज को प्रभावी ढंग से उठाने के लिए पूरी निष्ठा के साथ कार्य करती रहेगी।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)