जे एम एम पब्लिक स्कूल में 11वां स्थापना दिवस हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न

पंकज कुमार पाठक, समाज जागरण

पदमा -प्रखंड अंतर्गत रोमी पंचायत के कर्मटांड स्थित जे एम एम पब्लिक स्कूल में आज समाजसेवी स्वर्गीय जगदीश महतो की 113वीं जयंती के अवसर पर विद्यालय की 11वीं वर्षगांठ हर्षोल्लास एवं धूमधाम से मनाई गई। इस अवसर पर विद्यालय परिवार की ओर से भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का उद्घाटन हजारीबाग जिला परिषद अध्यक्ष उमेश मेहता, पदमा जिला परिषद सदस्य बसंत नारायण मेहता, विधायक प्रतिनिधि नारायण यादव, पदमा प्रमुख वीणा देवी, उप-प्रमुख सतेंद्र राणा, समाजसेवी राजकुमार मेहता एवं अजय मेहता द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया गया।
मुख्य अतिथि जिला परिषद अध्यक्ष उमेश मेहता ने विद्यालय परिवार के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि 11 वर्षों के अल्प समय में विद्यालय ने शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की है। अन्य अतिथियों ने भी विद्यालय के शैक्षणिक एवं सांस्कृतिक प्रयासों की प्रशंसा की तथा विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की सराहना की।
कार्यक्रम के दौरान बच्चों ने एक से बढ़कर एक नृत्य एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं, जिससे उपस्थित दर्शक मंत्रमुग्ध हो गए। विद्यालय के निदेशक राजन कुमार ने विद्यालय की 11 वर्षों की शैक्षणिक उपलब्धियों और भविष्य की योजनाओं पर प्रकाश डाला।
इस अवसर पर मुखिया शांति देवी, मुखिया चंचला कुमारी, मुखिया विजय मेहता, बीस सूत्री अध्यक्ष संजय यादव, भारत पांडेय, सुरेश पांडेय, उमेश राणा, रामानंद गिरी, पिरो मेहता, शारदा देवी, बजरंग दल विभाग संचालक प्रशांत सिंह, रुबी देवी, सुबोध शर्मा, गौतम कुमार मेहता, शिव शंकर तिवारी, मनीष पाठक सहित सैकड़ों अभिभावक एवं ग्रामीण उपस्थित थे।

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)