- अमलाई । बीते 9 मार्च से संयुक्त मोर्चा एसईसीएल सोहागपुर एरिया के द्वारा 6 सूत्रीय मांग को लेकर अनिश्चितकालीन के लिए क्रमिक अनशन शुरू किया गया है और अनशन के दूसरे दिन महेंद्र सिंह, प्रभु नाथ पांडे ,आशीष सिंह कुलदीप सिंह, जितेंद्र गुप्ता क्रमिक अनशनं के सहभागीं बने।
संयुक्त मोर्चा के क्रमिक भूख हड़ताल में दूसरे दिन अमलाई ओ सी एम के साथी बैठे । कार्यक्रम के अध्यक्ष द्वारका प्रसाद मिश्रा उपस्थित सभी श्रम संगठन के क्षेत्लीय एवं इकाई के पदाधिकारी भारी संख्या में उपस्थित सोहागपुर क्षेत्ल के कर्मचारी साथी मुख्य रूप से कार्यक्रम में श्सुरेश चतुर्वेदी पूर्व जिला महामंत्री, कांग्रेस मध्य प्रदेश इंटक के सचिव रामेश्वर गौतम बीएमएस से महेंद्र पाल कंपनी वेलफेयर बोर्ड सदस्य , ओमकार द्विवेदी महामंत्री, अखिलेस्वर मिश्रा महेंद्र सिंह, नरेंद्र शुक्ला, एचएमएस यूनियन से शशि भूषण शुक्ला , शिवनारायण मिश्रा, नीरज चतुर्वेदी, मनोज द्विवेदी, विनीत द्विवेदी, गौरव गुरिया, अनूप मिश्रा विकाश चंद पाण्डे, तुलसी यादव, प्रदीप पांडे, एटक यूनियन से राजेश चंद शर्मा कंपनी कल्याण सदस्य रविंद्र शुक्ला कमलेश्वर पटेल मुकेश राय, सुधीर सिंह कामेश्वर सिंह, सीटू यूनियन से अरुण गौतम, विनोद राय, शिव तिवारी वीरेन्द्र पांडेय, नरेंद्र पटेल, इंटक यूनियन से विनोद तिवारी कैलाशयादव, महेंद्र शुक्ला, प्रकाश पांडे।, प्रमुख वक्त के रूप में ओमकार द्विवेदी, अरुण गौतम, नीरज चतुर्वेदी विनीत द्विवेदी महेंद्र शुक्ला कैलाश यादव अखिलेश्वर मिश्रा धीरेंद्र पांडे कमलेश्वर पटेल रज्जू गौतम द्वारका प्रसाद मिश्रा आदि रहे।
इस अवसर पर भारतीय कोयला
कोयला मजदूर सभा एचएमएस के महामंत्री नीरज चतुर्वेदी ने कहा कि अगर आज हम यहां पर सभी मिलकर इस क्रमिक अनशन को कर रहे है तो यह मजदूर के हित में है जिस तरह से प्रबंधन के द्वारा सुहागपुर एरिया से कर्मचारियों के स्थानांतरण को लेकर बात कही जा रही है उसे किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं किया जाएगा प्रबंधन को अपना यह निर्णय बदलना होगा क्योंकि अगर आज यह एरिया कोयला उत्पादन को लेकर आगे बढ़ रहा है तो इसमें एरिया के कोयला खदानों में. काम करने वाले प्रत्येक कर्मचारी का सबसे बड़ा योगदान है इसी के साथ-साथ अन्य प्रमुख मांगे भी जो हमारी ओर से प्रबंधन के समक्ष रखी गई है उन्हें भी पूरा किया जाए और ऐसा नहीं होता तो यह क्रमिक अनशन इसी तरह चलता रहेगा।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



