समाज जागरण अनिल कुमार
हरहुआ वाराणसी।
शर्मीला इंटर कॉलेज पुआरी खुर्द हरहुआ ,वाराणसी के चार छात्रों एवं दो छात्राओं का चयन खेल निदेशालय उत्तर प्रदेश खेल भवन लखनऊ द्वारा संचालित आवासीय तीरंदाजी बालक छात्रावास एवं बालिका छात्रावास सोनभद्र में हुआ है ।
बालकों में सूर्यांश नारायण प्रजापति पुत्र डॉ सदानंद प्रजापति कक्षा 8, पुआरी खुर्द, तेजस्वी प्रजापति पुत्र विनोद प्रजापति कक्षा8, अटेसुआ ,
अंकित राजभर पुत्र श्याम राजभर कक्षा7 पुआरी खुर्द, चंदन पुत्र लक्षण कक्षा 8 पलिया एवं बालिकाओं में आयुषी प्रजापति पुत्री सुनील प्रजापति कक्षा8 पुआरी खुर्द तथा अंशिका पाल पुत्री लक्षण पाल कक्षा 8 गहनी गांव के हैं।
बच्चों की इस सफलता पर विद्यालय परिवार,अभिभावकों एवं समस्त ग्राम वासियों ने शुभकामनाएं दी है।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



