जेपीएससी की परीक्षा में प्रखंड के सरैया से दो अभ्यर्थियों को मिली सफलता

●क्षेत्र के प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बने प्रेरणा●

पंकज कुमार पाठक,संवाददाता पदमा, दैनिक समाज जागरण

पदमा-प्रखंड के सरैया गांव से जेपीएससी की 11वीं,12वीं व13वीं की संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा में दो अभ्यर्थियों को सफलता मिली है।इस सफलता को पाने वालों में सरैया चट्टी पाठक टोला निवासी स्व अच्युतानंद पाठक की सुपुत्री मिनी कुमारी है वही सरैया के ही सतीश कुमार पिता परमेश्वर मेहता को भी इस प्रतियोगिता परीक्षा में सफलता मिली है।

उल्लेखनीय है कि मिनी कुमारी को मिली इस कामयाबी से पूर्व भी दो बार महत्वपूर्ण सफलताएं मिल चुकी है,पहली सफलता उन्हें बिहार राज्य में शिक्षिका के पद पर कार्य करने के अवसर के रूप में मिली वही दूसरी बार उन्हें झारखंड राज्य में पी जी टी टीचर के पद पर चयन होने के रूप में मिली,वर्तमान में मिनी बरही के एक उत्तक्रमित प्लस टू उच्च विद्यालय तोइया में शिक्षिका के रूप में कार्यरत रही है।जेपीएससी में यह यह कामयाबी इनके दूसरे प्रयास में मिली है।

वही सतीश कुमार को भी इससे पूर्व भी कइएक परीक्षाओं में सफलता मिल चुकी है,इससे पूर्वे एस एस सी सी जी एल की परीक्षा में उन्हें कामयाबी मिल चुकी थी।उक्त दोनों सफल अभ्यर्थियों की मिली इस कामयाबी पर उनके परिवार, गांव एव समस्त प्रखंड में हर्ष का माहौल है।उनके इस उल्लेखनीय सफलता पर बधाई देने वालो का तांता लगा है।

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)