google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

जनपदीय युवा उत्सव प्रतियोगिताओं में महाविद्यालय का नाम गौरवान्वित करने वाले छात्र-छात्राओं को किया गया सम्मानित

समाज जागरण/ अनिल कुमार अग्रहरी

ओबरा/ सोनभद्र। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय ओबरा, सोनभद्र में महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर डॉ. प्रमोद कुमार एवं संयोजक डॉ. संतोष कुमार सैनी द्वारा दिनांक 4 नवंबर 2025 को तियरा स्पोर्ट्स स्टेडियम राबर्ट्सगंज, सोनभद्र में आयोजित हुई जनपदीय युवा उत्सव के कल्चरल ट्रैक के अंतर्गत आयोजित 6 प्रतियोगिताओं में से राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय ओबरा, सोनभद्र के छात्र/छात्राओं द्वारा 5 प्रतियोगिताओं में प्रथम स्थान एवं 1 प्रतियोगिता में तृतीय स्थान प्राप्त कर शानदार सफलता दिलाकर महाविद्यालय का नाम गौरवान्वित करने वाले सभी छात्र-छात्राओं को गोल्ड मेडल देकर सम्मानित किया गया। महाविद्यालय की छात्रा कु. अर्चना बी ए -पंचम सेमेस्टर ने डिक्लेमेशन प्रतियोगिता में प्रथम स्थान, कु. बीनू तिवारी बीएससी -पंचम सेमेस्टर ने कविता लेखन में प्रथम स्थान, कु.सलोनी बीए – तृतीय सेमेस्टर ने पेंटिंग प्रतियोगिता में प्रथम स्थान, आशुतोष जायसवाल बीएससी -प्रथम सेमेस्टर ने कहानी लेखन में प्रथम स्थान, अंजली पांडेय बीएससी – तृतीय सेमेस्टर, जया पांडेय बीकॉम – प्रथम सेमेस्टर, संजना बी ए – तृतीय सेमेस्टर, नीलम MA -प्रथम सेमेस्टर की टीम ने लोकगीत में प्रथम स्थान तथा प्राजंलि चौरसिया एवं अंकिता बीए तृतीय सेमेस्टर ने लोक नृत्य में तृतीय स्थान प्राप्त कर महाविद्यालय का नाम गौरवान्वित किया। इसके पूर्व महाविद्यालय स्तर पर दिनांक 1 एवं 3 नवंबर 2025 को उक्त प्रतियोगिताओं का आयोजन कर , उक्त सभी प्रतिभागियों को जमकर अभ्यास कराया गया था। आयोजन समिति/निर्णायक मंडल के संयोजक डॉ.संतोष कुमार सैनी, सह -संयोजक उपेंद्र कुमार, सदस्य डॉ. विकास कुमार, डॉ.आलोक यादव, डॉ.विभा पांडेय, राजेश प्रसाद, डॉ.वैशाली शुक्ला, डॉ. संघमित्रा के समन्वित प्रयास, एवं छात्र-छात्राओं की कड़ी मेहनत के फलस्वरुप महाविद्यालय की टीम शानदार प्रदर्शन करते हुए उक्त जनपदीय प्रतियोगिताओं मेंअपना परचम लहराने में सफल रही। उक्त अवसर पर डॉ. सुभाष राम, धर्मेंद्र कुमार, महेश पांडेय, इत्यादि के साथ-साथ अंशिका राजदीप, कृतिका, परवीन बानो, सुमन खुशबू इत्यादि छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)