google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

खेल महोत्सव सीजन–2 के छठे दिन विभिन्न प्रतियोगिताओं का सफल आयोजन

कुलदीप सिंह
लखीमपुर खीरी।

स्वच्छ भारत मिशन (नगरीय) के अंतर्गत नगर पालिका परिषद एवं क्रीड़ा भारती के संयुक्त तत्वावधान में शहर के मेमोरियल मैदान एवं पुलिस लाइन ग्राउंड में आयोजित लखीमपुर खेल महोत्सव सीजन–2 के छठे दिन विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का उत्साहपूर्ण आयोजन किया गया। खिलाड़ियों और दर्शकों में खेलों को लेकर विशेष उत्साह देखने को मिला।

छठे दिन आयोजित प्रतियोगिताओं के परिणाम इस प्रकार रहे—

वॉलीबॉल (बालक वर्ग):
पुलिस टीम एवं मनी क्लब भीरा के मध्य खेले गए फाइनल मुकाबले में मनी क्लब भीरा ने विजय प्राप्त की।

खो-खो (बालिका वर्ग):
इस वर्ग में कुल 22 टीमों ने सहभागिता की। सीनियर वर्ग का फाइनल मुकाबला एसएसबी एवं बांके बिहारी टीम के मध्य खेला गया, जिसमें एसएसबी की टीम विजयी रही।

खो-खो (जूनियर वर्ग):
बांके बिहारी सरस्वती विद्या मंदिर एवं केवीएस टाइगर्स के मध्य खेले गए फाइनल मुकाबले में बांके बिहारी सरस्वती विद्या मंदिर ने जीत दर्ज की।

खो-खो (बालक वर्ग):
इस वर्ग में कुल 36 टीमों ने भाग लिया।

फुटबॉल:
पुलिस लाइन ग्राउंड में आयोजित फुटबॉल प्रतियोगिता में अगले चरण हेतु 8 टीमों ने प्रतिभाग किया। पहले मुकाबले में गोला आरएफसी एवं गुरु नानक इंटर कॉलेज के बीच खेले गए मैच में गोला आरएफसी ने 4–1 से विजय प्राप्त की।

क्रिकेट:
जेसीआई एवं नगर पालिका परिषद के मध्य खेले गए मैच में नगर पालिका परिषद की टीम ने 13 रनों से जीत दर्ज की।
इस मैच में—

  • सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज: अभिषेक
  • सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज: देवाशीष मुखर्जी
  • सर्वश्रेष्ठ फील्डर: अभिषेक
  • मैन ऑफ द मैच: कौशल

इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष डॉ. इरा श्रीवास्तव, अधिशासी अधिकारी संजय कुमार, क्रीड़ा भारती के जिला अध्यक्ष कपिल श्रीवास्तव, अर्जित अग्रवाल, पुलक अग्रवाल, खेल महोत्सव के संयोजक आशीष सिंह चौहान, कनिष्क बरनवाल, इंजीनियर दुर्गेश वर्मा, जेई समरा सईद, शैली गुप्ता, विशाल शुक्ला, मुरारी लाल, फैज़ खां, सभासदगण सहित समस्त खेल प्रभारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

नगर पालिका परिषद एवं क्रीड़ा भारती द्वारा खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए खेल भावना के विकास के लिए ऐसे आयोजनों को निरंतर जारी रखने की प्रतिबद्धता व्यक्त की गई।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)