पकरीबरावां(नवादा)
पकरीबरावां प्रखण्ड के उच्च माध्यमिक विद्यालय केशऔरी में गुरुवार को एक समारोह आयोजित कर बिहार दिवस के अवसर पर कराए गए विभिन्न प्रतियोगिताओं के सफल प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम का उदघाटन जिला परिषद सदस्या पूनम देवी, प्रखण्ड विकास पदाधिकारी नीरज कुमार, अंचलाधिकारी नरेन्द्र कुमार एवं प्रखण्ड शिक्षा पदाधिकारी प्रमोद कुमार झा ने दीप प्रज्वलित कर दिया। इसके बाद बच्चों ने स्वागत गान प्रस्तुत किये। बालकों के दौड़ प्रतियोगिता में शुभम प्रथम, साहिल द्वितीय एवं आयुष को तृतीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया। बालिकाओं के दौड़ में रानी प्रथम, रॉनी द्वितीय एवं मानसी को तृतीय पुरस्कार दिए गए। क्विज प्रतियोगिता में डॉली को प्रथम, चुलबुल को द्वितीय एवं प्रीति को तृतीय पुरस्कार दिए गए। गोला फेंक में प्रहलाद को प्रथम, आकाश को द्वितीय एवं विकास को तृतीय पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इसके अलावा अन्य कई प्रतियोगिताओं के सफल प्रतिभागियों को मेडल, किताब, ट्रॉफी आदि देकर सम्मानित किया गया। मंच संचालन विद्यालय के शिक्षक सुमन प्रसाद सिंह ने किया। इस अवसर पर जिला परिषद सदस्या के प्रतिनिधि नीरज कुमार, जदयू नेता रामनरेश सिंह, अभय सिंह, रंजीत कुमार, शिक्षक प्रमोद कुमार, राजा कुमार, राजीव कुमार, अमिताभ कुमार, अमरेंद्र कुमार आदि उपस्थित थे।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



