समाज जागरण, कौशल किशोर प्रखंड़ संवाददात्ता, विश्रामपुर
पलामू (झारखंड) 19 अप्रैल 2023 :- प्यार,श्रद्धा समर्पण व पति की लंबी उम्र की कामना को लेकर सुहागिनों ने वट सावित्री व्रत के दिन उपवास रखा.सुहागिनों ने वट सावित्री पूजा के अवसर पर वट वृक्ष की पूजा-अर्चना भी की.अहले सुबह से ही महिलाये वट वृक्ष के नीचे जमा हो कर पूजा में लीन हो गयी थी.महिलाओं ने पूरी श्रद्धा के साथ वट वृक्ष का परिक्रमा किया.सुहागिनों ने वट वृक्ष के नीचे बैठकर सावित्री-सत्यवान की कथा सुनी.विश्रामपुर थाना के पीछे,बाजार मुहल्ला व ठाकुर मुहल्ला में वट वृक्ष के नीचे मुख्य पूजा का आयोजन हुआ.पंडित अच्चीतानंद पांडेय ने महिलाओ को सावित्री-सत्यवान की कथा सुनायी.

Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



