दैनिक समाज जागरण/ ब्यूरो चीफ हर्ष गुप्ता
लखीमपुर खीरी । शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक खीरी, गणेश प्रसाद साहा द्वारा पुलिस लाईन्स ग्राउंड पर शुक्रवार की साप्ताहिक परेड की सलामी ली गयी तथा परेड का निरीक्षण किया गया। परेड में क्षेत्राधिकारी लाइन्स, पुलिस लाइन का पुलिस बल तथा विभिन्न कार्यालयों में नियुक्त पुलिसकर्मी सम्मिलित हुए। निरीक्षण के पश्चात एसपी द्वारा परेड में शामिल समस्त पुलिसकर्मियों को साफ-सुथरी एवं स्वच्छ वर्दी धारण करने तथा नियमानुसार टर्नआउट मेंटेन करने हेतु निर्देशित किया गया।

Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



