समाज जागरण अनिल कुमार
हरहुआ वाराणसी। हरहुआ ब्लॉक का समर कैंप एक यादगार अनुभव बच्चों , शिक्षकों और अभिभावकों के लिए प्रेरणास्रोत रहा।इस वर्ष बच्चों के सर्वांगीण विकास हेतु समर कैंप का सफल आयोजन रहा। शिक्षा विभाग एवं सहयोगी संस्थाओं के समन्वय से आयोजित यह समर कैंप न केवल छात्रों के लिए मनोरंजन का माध्यम बना, बल्कि उनकी रचनात्मकता, आत्मविश्वास और व्यवहारिक ज्ञान को भी नई दिशा देने वाला अनुभव सिद्ध हुआ।
उक्त बातें खण्ड शिक्षा अधिकारी हरहुआ पंकज कुमार ने अपने वक्तव्य में व्यक्त की।
कैंप का शुभारंभ स्थानीय विद्यालयों के परिसर में उत्साह और उल्लास के साथ हुआ, जिसमें उच्च प्राथमिक विद्यालयों के बच्चों ने भाग लिया। समर कैंप के दौरान बच्चों को चित्रकला, नृत्य, संगीत, योग, विज्ञान प्रयोग, बागवानी, कहानी लेखन, अभिनय, खेल-कूद, स्वच्छता अभियान, आत्मरक्षा प्रशिक्षण जैसी गतिविधियों में भाग लेने का अवसर मिला।
शिक्षकों, शिक्षा मित्रों , अनुदेशकों और विशेषज्ञ प्रशिक्षकों द्वारा बच्चों को प्रोत्साहित किया गया कि वे अपनी छिपी प्रतिभा को पहचानें और खुले मन से नए-नए अनुभव प्राप्त करें। इस कैंप में समावेशिता और सहभागिता की भावना विशेष रूप से देखने को मिली, जहाँ ग्रामीण पृष्ठभूमि के बच्चे भी आत्मविश्वास से भरे नजर आए।
समर कैंप के अंतिम दिन एक समापन समारोह आयोजित किया गया, जिसमें बच्चों द्वारा सीखी गई विभिन्न प्रस्तुतियाँ — जैसे नृत्य, कवितापाठ, लघु नाटिका, विज्ञान मॉडल प्रदर्शनी आदि प्रस्तुत की गईं। अभिभावकों, एसएमसी सदस्यों और स्थानीय गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति ने बच्चों को और भी अधिक उत्साहित किया।
इस अवसर पर बीईओ हरहुआ पंकज कुमार, संकुल शिक्षक, प्रधानाध्यापकगण, और अतिथि वक्ताओं ने बच्चों की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह के आयोजनों से न केवल शिक्षा को रोचक बनाया जा सकता है, बल्कि बच्चों के भीतर नेतृत्व क्षमता और सामाजिक कौशल भी विकसित हुए।
समर कैंप न केवल बच्चों के लिए अविस्मरणीय बना, बल्कि शिक्षकों और अभिभावकों के लिए भी प्रेरणास्रोत रहा। ऐसी पहले बच्चों के भविष्य को उज्जवल बनाने की दिशा में एक मजबूत कदम हैं।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



