समाज जागरण रंजीत तिवारी
वाराणसी।।
आज राजकीय बालिका इंटर कालेज जक्खिनी में समर कैंप का समापन किया गया, जिसका प्रारंभ योग एवं व्यायाम के साथ हुआ। अंतिम दिवस में समर कैंप में प्रतिभाग करने वाली छात्राओं के अभिभावकों को बुलाया गया । कार्यक्रम का प्रारंभ सरस्वती वंदना एवं स्वागत गीत से हुआ ।छात्राओं द्वारा समर कैंप में जो भी गतिविधियां की गई थीं उनके संबंध में अभिभावकों को जानकारी दी गई तथा जिन भी कलात्मक वस्तुओं का निर्माण जैसे वेस्ट मटेरियल से फूलदान, डस्टबिन, पेन स्टैंड, खिलौने, कागज के लिफाफे ,कपड़े के झूले विभिन्न प्रकार की कढ़ाई युक्त रुमाल आदि का निर्माण किया गया था उसकी प्रदर्शनी लगाई गई तथा अपने अनुभव को सभी के साथ साझा किया गया। समर कैंप के दौरान उत्कृष्ट कार्य करने वाली छात्राओं को पुरस्कृत भी किया गया। कार्यक्रम का समापन बच्चों को जलपान वितरण के साथ हुआ। साथ ही साथ समस्त गतिविधियों तथा प्रत्येक दिन के कार्यक्रम का अभिलेखीकरण किया गया। समर कैंप के समापन पर प्रभारी प्रधानाचार्या श्रीमती अनामिका ने छात्राओं के समर कैंप में उत्साहपूर्वक प्रतिभाग करने की सराहना की ।साथ ही छात्राओं की मां के हाथ से एक पेड़ लगाने के साथ ही समर कैंप संपन्न हुआ।समर कैंप में श्रीमती दीपिका खरवार श्रीमती रति कुमारी ने सहयोग प्रदान किया।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



