सुनील सिंह राणा को इंटेलीजेंस एसपी जयपुर श्री मनीष त्रिपाठी (आईपीएस) के द्वारा सम्मानित किया गया।

दैनिक समाज जगरण/सुधांशू रंजन/ब्यूरो चीफ/पटना

कल्पतरु संस्थान, जयपुर के राजस्थान कृषि प्रबंधन संस्थान, दुर्गापुरा के श्याम आडोटोरियम में वृक्ष मित्र सम्मान समारोह में बिहार पुलिस के जवान और पूर्व राष्ट्रीय फुटबॉल खिलाड़ी सुनील सिंह राणा को इंटेलीजेंस एसपी जयपुर श्री मनीष त्रिपाठी (आईपीएस) के द्वारा सम्मानित किया गया।

नीदरलैड से आये मुख्य अतिथि मि० मार्टिन मास्लेन और कल्पतरु संस्थान के संस्थापक सह अध्यक्ष श्री विष्णु शर्मा जी ने अपने भाषण के दौरान सुनील सिंह राणा की भूरी भूरी प्रशंसा करते हुए कहा कि धरती पर ऐसे विरले लोग ही मिलते हैं जो किसी भी तरह से अपने कर्तव्य और निजी जीवन से समय निकालकर मानव जीवन हेतु वृक्षारोपण जैसे महत्वपूर्ण कार्य करते हैं।
सुनील सिंह राणा ने भी दिए गए अपने संबोधन में माननीय मुख्यमंत्री नितीश कुमार,उप मुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद और वन मंत्री तेज प्रताप यादव की तारीफ करते हुए कहें की हमारे बिहार में भी विगत कुछ वर्षों से भी जल जीवन हरियाली के तहत कई लाख पौधे लगाए गए हैं जो निरंतर जारी है।

इस अवसर तक समारोह के अंत में सुनील सिंह राणा ने वहां पौधारोपण के साथ साथ परिंदों के लिए परिंडा अभियान के तहत पक्षियों के लिए जगह जगह पानी का मटका पेड़ों में टांगा।

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)