पुलिस ने हथियार के साथ एक नाबालिग को पकड़ा
दैनिक समाज जागरण
रवि वर्मा, ब्यूरो रोहतास
रोहतास जिले में दरिगांव थाना अंतर्गत कोटा गांव में तिलक समारोह में हर्ष फायरिंग के दौरान एक नर्तकी को गोली लगी । मिली जानकारी के अनुसार घटना दरिगांव थाना क्षेत्र के कोटा गांव की बताई जाती है। कोटा गांव निवासी संदीप सिंह के बेटे के तिलक समारोह के दौरान नाच का आयोजन किया गया था। इसी दौरान आई नर्तकी तैयार हो रही थी। तभी गांव के ही कुछ युवक नर्तकी के रूम में घुस गए इस दौरान नर्तकी, नाच मंडली के आए लोगों और गांव के युवकों के बीच झड़प शुरू हुई और एक युवक ने नर्तकी के कनपटी में पिस्टल सटा कर गोली मार दी जिससे उसकी मौत हो गई।
मृतक नर्तकी सासाराम मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के बेदा गांव की चंदानी कुमारी बताई जाती है। घटना बीती रात 11 बजे के आसपास की बताई जाती है। वही नर्तकी को गोली लगते ही तिलक समारोह में अफरा तफरी मच गई।
नर्तकी को सासाराम सदर अस्पताल के ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वही घटना की सूचना पर सासाराम अनुमंडल के डीएसपी संतोष राय, दरिगांव थाना के थानाध्यक्ष संतोष सिंह सहित सासाराम मुफ्फसिल थाना के थानाध्यक्ष घटना स्थल पर पहुंच कर मामले की जांच में जुट गई। वही सासाराम अनुमंडल के डीएसपी संतोष राय ने बताया की नाच के लिए नर्तकी आई थी। नर्तकी स्टेज के बगल के कमरे में नाचने के लिए तैयार हो रही थी । उसी दौरान कुछ युवक उक्त कमरे में घुस गए और नर्तकी को गोली मार दी जिससे उसकी मौत हो गई। वहीं इस मामले में रोहतास एसपी विनीत कुमार ने बताया कि लड़की के पिता के आवेदन के आधार पर एक के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज किया गया है तथा पुलिस ने छापेमारी कर हथियार के साथ एक नाबालिग को पकड़ा है।

Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



