मुंबई (गिरजाशंकर अग्रवाल)। बॉलीवुड अभिनेत्री सुनीता राजपूत ने लंबे समय बाद अपने जीवन के संघर्षों और करियर को लेकर खुलकर बात की है। उन्होंने कहा कि वह पिछले कुछ समय से फिल्म इंडस्ट्री से दूर हैं, लेकिन अब जल्द ही दमदार वापसी करने की तैयारी में हैं।
सुनीता राजपूत ने कहा, “मैं जल्दी ही कमबैक करूंगी। इतने साल मुंबई में रहते हुए कई समस्याओं का सामना किया। अनजान लोग मदद के लिए आगे आए, लेकिन अपने गांव में अपेक्षित सहयोग नहीं मिला।”

उन्होंने बताया कि पिछले कुछ समय में उन्हें ब्लैकमेलिंग, जान से मारने की धमकियों और कई अन्य मानसिक परेशानियों का सामना करना पड़ा। इन कठिन परिस्थितियों के बावजूद उन्होंने हिम्मत नहीं हारी।
उन्होंने कहा, “मैं बिल्कुल अकेली पड़ गई हूं। कुछ दोस्त अभी भी मेरे साथ हैं और मुझे उम्मीद है कि जल्द ही इन परेशानियों से छुटकारा मिलेगा। सत्य परेशान है, पर पराजित नहीं।”
अभिनेत्री ने समाज की दोहरी मानसिकता पर भी सवाल उठाए। उनका कहना है कि जब कोई महिला मुश्किल दौर से गुजरती है तो लोग सहानुभूति तो जताते हैं, लेकिन ज़रूरत के समय बहुत कम लोग वास्तव में साथ खड़े होते हैं।
सुनीता ने कहा, “एक परेशान औरत दस जगह मदद मांगती है। लोग कहते हैं कि हम साथ हैं, लेकिन वक्त आने पर कोई साथ नहीं होता। यही समाज की दोहरी सोच को दर्शाता है।”
उन्होंने अपने गांव की राजनीति पर भी नाराज़गी जाहिर करते हुए कहा कि उन्होंने केवल राजनीति का नाम सुना था, लेकिन असली राजनीति अपने गांव में देखने को मिली। उनके अनुसार कुछ लोग गलत व्यक्तियों का समर्थन करते हैं, जबकि उन्हें सच और गलत का पूरा ज्ञान होता है।

उन्होंने कहा, “मैंने सिर्फ पॉलिटिक्स का नाम सुना था, असली पॉलिटिक्स मैंने अपने गांव में देखी। कुछ कार्यकर्ता गलत लोगों का साथ देते हैं, जबकि उन्हें पता होता है कि वे गलत हैं। फिर भी उनका समर्थन किया जाता है। गलत को कोई गलत नहीं कहता, लेकिन जो महिला सही होती है, उसी को समाज गलत ठहराने लगता है।”
सुनीता राजपूत का कहना है कि उनका संघर्ष केवल फिल्म इंडस्ट्री तक सीमित नहीं रहा, बल्कि निजी जीवन और सुरक्षा से जुड़े कई गंभीर मुद्दों का भी उन्हें सामना करना पड़ा। इसके बावजूद वह अपने करियर में नई शुरुआत के लिए पूरी तरह तैयार हैं।
अब उनके प्रशंसकों की नजर उनके आगामी फिल्मी प्रोजेक्ट्स और बड़े कमबैक पर टिकी हुई है। अभिनेत्री का मानना है कि कठिन परिस्थितियों में भी आत्मविश्वास बनाए रखना ही सफलता की सबसे बड़ी कुंजी है।
SunitaRajput #Bollywood #BollywoodNews #EntertainmentNews #Comeback #CelebrityNews #HindiNews #FilmIndustry #Mumbai #SamajJagran
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



