बिकास राय
ब्यूरो चीफ गाजीपुर
दैनिक समाज जागरण
गाजीपुर। शनिवार को पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने थाना मुहम्मदाबाद में नवनिर्मित बॉउंड्री वॉल तथा मुख्य गेट का उद्घाटन फीता काटकर किया। इसके बाद पुलिस अधीक्षक ने क्षेत्र के नागरिकों, व्यापार मंडल के लोगों के साथ मीटिंग की और उनसे क्षेत्र की समस्याओं को सुना साथ ही सुधार के लिए उनसे सुझाव भी लिया। पुलिस अधीक्षक ने थाने पर मौजूद व्यापार मंडल से आए हुए लोगों से अपने अपने दुकानों पर सीसीटीवी कैमरे लगवाने तथा उनके साथ किसी भी तरह की घटना होने पर तुरंत पुलिस को सूचित करने के लिए जागरूक किया। इस दौरान एसपी ने माफियाओं तथा अपराधियों के खिलाफ की जा रही कार्यवाही के बारे में भी लोगों को अवगत कराया। इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण, क्षेत्राधिकारी मुहम्मदाबाद, एसडीएम मुहम्मदाबाद तथा अन्य अधिकारी और कर्मचारी समेत क्षेत्र के लोग मौजूद थे।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



