नोएडा सेक्टर 42 : शराब के नशे में बुरी तरह से धुत्त एक क्रेटा कार के चालक ने पांच गायों को टक्कर मार दी, जिससे तीन गायों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो गाय गंभीर रुप से घायल हो गई। इस बाबत क्षेत्रवासियों द्वारा पुलिस को सूचना दी गई। प्राप्त जानकारी के मुताबिक पुलिस मौके पर पहुँच गयी है । पुलिस को मौके से गाड़ी के नंबर प्लेट और बिहार सरकार ग्रामीण विभाग का स्टीकर बरामद हुई है।
मौके पर पहुँचे बरोला निवासी एवं गौ चेतना शोध अनुसंधान संघ ट्रस्ट के राष्ट्रीय अध्यक्ष जीत पाल ने नोएडा के थाना सेक्टर 49 प्रभारी को दिए शिकायती पत्र देते हुए बताया कि रविवार की सुबह सेक्टर 42 में काले रंग की एक क्रेटा कार संख्या जेएच15 वाई2936 के चालक ने लापरवाही से कार चलाते हुए 5 गायों को टक्कर मार दी। कार की टक्कर से तीन गायों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो गाय गंभीर रुप से घायल हो गई।






बताया जाता है कि कार चालक शराब के नशे में धुत्त था और एक के बाद एक गायों को टक्कर मारता चला गया। इस दौरान कार की नंबर प्लेट भी टूटकर मौके पर गिर गई। हादसे को अंजाम देने के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



