google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

पुलिस अधीक्षक सोनभद्र द्वारा यातायात व्यवस्था की समीक्षा हेतु उच्चस्तरीय गोष्ठी आयोजित

समाज जागरण/ ब्यूरो चीफ विजय कुमार अग्रहरी

सोनभद्र। पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा द्वारा पुलिस लाइन चुर्क स्थित कॉन्फ्रेंसिंग हॉल में जनपद की यातायात व्यवस्था को अधिक सुगम, सुरक्षित एवं प्रभावी बनाए जाने के उद्देश्य से समीक्षा गोष्ठी आयोजित की गई।

गोष्ठी में अपर पुलिस अधीक्षक (ऑपरेशन) ऋषभ रुणवाल, क्षेत्राधिकारी यातायात सुधीर सिंह, प्रभारी निरीक्षक यातायात, समस्त थाना प्रभारी एवं समस्त उपनिरीक्षक यातायात उपस्थित रहे।

बैठक के दौरान जनपद में यातायात व्यवस्था की वर्तमान स्थिति, प्रवर्तन कार्यवाही, सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम तथा यातायात नियमों के प्रभावी अनुपालन को लेकर विभिन्न महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विस्तृत समीक्षा की गई।

समीक्षा के प्रमुख बिंदु एवं दिए गए निर्देश—
सीसी टीम की कार्यवाही की समीक्षा करते हुए अब तक की प्रगति एवं कार्यों में आ रही समस्याओं की जानकारी ली गई तथा कार्यवाही को और अधिक प्रभावी एवं परिणामपरक बनाए जाने के निर्देश दिए गए।
डग्गामार बसों एवं अन्य वाहनों द्वारा किए जा रहे अतिक्रमण से प्रभावित यातायात व्यवस्था वाले स्थानों को चिन्हित कर प्रभावी कार्रवाई किए जाने के निर्देश दिए गए।


जनपद में निर्धारित ऑटो/टैम्पू/बस स्टैण्ड की व्यवस्था की समीक्षा करते हुए निर्धारित स्टैण्ड के अतिरिक्त अन्य स्थानों पर वाहनों के अनधिकृत संचालन एवं पार्किंग को नियंत्रित करने के निर्देश दिए गए।
एक्सीडेंटल डार्क स्पॉट एवं दुर्घटना संभावित क्षेत्रों की समीक्षा करते हुए सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए आवश्यक सुरक्षात्मक एवं सुधारात्मक उपाय कराए जाने पर विशेष जोर दिया गया।
ओवरलोडिंग करने वाले स्कूली रिक्शा एवं ऑटो के विरुद्ध प्रभावी प्रवर्तन कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। बच्चों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए क्षमता से अधिक बच्चों को बैठाने वाले वाहनों पर नियमानुसार कार्रवाई के निर्देश दिए गए।


बार-बार यातायात नियमों का उल्लंघन (Multiple Violations) करने वाले वाहन चालकों को चिन्हित कर उनके ड्राइविंग लाइसेंस एवं परमिट निरस्तीकरण की कार्यवाही की समीक्षा की गई।
आगामी कांवड़ यात्रा के दृष्टिगत यातायात प्रबंधन, रूट प्लान, डायवर्जन एवं आवश्यक पुलिस बल की तैनाती सहित अन्य व्यवस्थाओं की समीक्षा की गई तथा कांवड़ यात्रा के दौरान सुगम, सुरक्षित एवं निर्बाध यातायात सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।


वाहनों में लगाए जा रहे अवैध साइलेंसर एवं हूटर के विरुद्ध चल रही कार्यवाही की समीक्षा करते हुए ऐसे वाहनों को चिन्हित कर नियमानुसार प्रभावी कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए।
यातायात पुलिस में स्वीकृत/नियत पदों के सापेक्ष उपलब्ध मानव संसाधन की स्थिति की समीक्षा की गई तथा यातायात व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने हेतु आवश्यक व्यवस्थाओं पर चर्चा की गई।

सड़क सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था को लेकर एसपी के स्पष्ट निर्देश

पुलिस अधीक्षक सोनभद्र द्वारा संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि जनपद की यातायात व्यवस्था को सुव्यवस्थित, सुरक्षित एवं सुगम बनाए रखना सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध प्रभावी, निष्पक्ष एवं निरंतर प्रवर्तन कार्यवाही सुनिश्चित की जाए।

साथ ही डार्क स्पॉट एवं दुर्घटना संभावित क्षेत्रों को चिन्हित कर संबंधित विभागों के समन्वय से आवश्यक सुधारात्मक कार्यवाही कराई जाए, स्कूली वाहनों में ओवरलोडिंग पर प्रभावी नियंत्रण रखा जाए तथा अवैध हूटर, साइलेंसर एवं अनधिकृत पार्किंग/संचालन के विरुद्ध लगातार कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

उन्होंने आगामी कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं आमजन की सुगम आवाजाही को ध्यान में रखते हुए प्रभावी ट्रैफिक प्लान एवं पर्याप्त यातायात प्रबंधन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)