बबराला। स्वच्छता ही सेवा संकल्प अभियान के तहत रविवार को नगर पंचायत बबराला के तत्वावधान में बाइक रैली निकाली गई। नगर के विभिन्न मार्गों से होते हुए रैली राजघाट गंगा घाट पहुंची। रैली के माध्यम से लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करते हुए सार्वजनिक स्थलों को साफ रखने का संदेश दिया गया।


राजघाट गंगा घाट पहुंचने के बाद नगर पंचायत के अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और नागरिकों ने सामूहिक रूप से स्वच्छता अभियान चलाया। लोगों ने घाट और आसपास के क्षेत्र में सफाई कर कूड़ा एकत्र किया तथा स्वच्छता बनाए रखने का संकल्प लिया।
इस दौरान नगर पंचायत अध्यक्ष हर्षवर्धन वार्ष्णेय, अधिशासी अधिकारी अमरेश तिवारी सहित नगर पंचायत के कर्मचारी और अन्य लोग मौजूद रहे।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



