google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

ताजमहल के आंसू को मिला प्रेमचंद स्मृति साहित्य शिखर सम्मान

भूली बिसरी कहानियाँ पर प्रेमचंद स्मृति साहित्य भारती सम्मान तथा शब्द संसार पर प्रेमचंद स्मृति साहित्य वैभव सम्मान घोषित किया गया

समाज जागरण दैनिक
विश्व नाथ त्रिपाठी

अवध क्षेत्र की साहित्यिक व सांस्कृतिक प्रतिभाओं के उन्नयन हेतु कृतसंकल्पित संस्था अवध साहित्य अकादमी प्रयागराज द्वारा प्रतिवर्ष उपन्यास सम्राट मुंशी प्रेमचंद जयंती के अवसर पर उपन्यास व कहानी संग्रह पर दिया जाने वाला प्रेमचंद स्मृति साहित्य सम्मान 2024 के लिए घोषित कर दिया गया है , जिसमें प्रोफेसर डॉक्टर सुनील विक्रम सिंह के उपन्यास ताजमहल के आंसू को प्रेमचंद स्मृति साहित्य शिखर सम्मान दिए जाने की घोषणा की गई है इसके साथ-साथ सुप्रसिद्ध साहित्यकार जया मोहन के सद्यः प्रकाशित कहानी संग्रह भूली बिसरी कहानियाँ पर प्रेमचंद स्मृति साहित्य भारती सम्मान तथा चर्चित साहित्यकार डॉ योगेंद्र कुमार मिश्रा विश्वबंधु के कहानी संग्रह शब्द संसार पर प्रेमचंद स्मृति साहित्य वैभव सम्मान प्रदान करने की घोषणा अकादमी के अध्यक्ष डॉ भगवान प्रसाद उपाध्याय ने की है | उल्लेखनीय है कि यह सम्मान प्राप्त प्रविष्टियों के आधार पर प्रतिवर्ष 31 जुलाई को घोषित किया जाता है और इसे एक साहित्यिक समारोह में सम्मान पत्र प्रतीक चिन्ह अंग वस्त्र के साथ रचनाकार को दिया जाता है | वर्ष 2024 के लिए प्रविष्टियां आमंत्रित करने की अंतिम तिथि 31 जुलाई रखी गई थी जिसमें उपरोक्त तीन पुस्तकों को चयनित किया गया | अवध साहित्य अकादमी के अध्यक्ष डॉ भगवान प्रसाद उपाध्याय ने बताया कि शीघ्र ही उपरोक्त तीनों साहित्यकारों को प्रयागराज में एक समारोह में उन्हें अभिनंदित किया जाएगा |


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)