गुन्नौर कोतवाली क्षेत्र के गांव गढ़िया निवासी जयपाल पुत्र भूपसिंह उम्र 47 वर्ष बीते मंगलवार देर शाम घर वालों से मक्के के खेत पर जाने के लिए कहकर आए थे। लेकिन वह खेत पर नहीं पहुंचे। जिनका तीसरे दिन गांव से 1किलोमीटर दूरी पर स्थित गुन्नौर नगर के नजदीक मटियान वाले तालाब में शव तैरते हुए मिला है। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया ।
गुन्नौर कोतवाली क्षेत्र के गांव गढ़िया निवासी मृतक जयपाल खेती-बाड़ी कर गुजर बसर करते थे। मंगलवार को देर शाम में मक्के के खेत पर जाने के लिए स्वजनो से कह कर निकले थे तभी से उनके परिवार वाले उनको तलाश करने में लगे हुए थे लेकिन
लेकिन गुरुवार सुबह 5: बजे के करीब उनका छोटा बेटा धर्मवीर गांव से 1 किलोमीटर दूरी पर स्थित गुन्नौर नगर के नजदीक बने मटियान वाले तालाब की ओर पहुंचा तो उसने अपने पिता को तालाब में तैरते हुए देखा तो उसके होश उड़ गए। उसने रोते हुए बड़े भाई मनवीर को फोन से अवगत कराया इसके बाद उसका बड़ा भाई मनवीर गांव से रोते बिलखते हुए तालाब की ओर दौड़ते हुए चल दिया। उसके साथ-साथ उसके ग्रामीण भी तालाब पर पहुंच गए। सूचना मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
किसान पर दो बेटे तीन बेटी है ।जिसमें दोनों बेटे व एक बेटी की शादी कर दी है ।जबकि दो बेटियों की शादी नही हो पाई है। मौत की सूचना पर परिजनों में कोहराम मच गया।उधर बेटे ने पुरानी रंजिश को लेकर हत्या कर शव तालाब में फेंकने का आरोप लगा रहा है। पुलिस ने हर पहलू पर जांच पड़ताल शुरू कर दी है ।
कोतवाल अखिलेश प्रधान का कहना है कि पीएम रिपोर्ट आने के बाद घटना का पता चल सकेगा ।

Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



