अनूपपुर शिक्षक दिवस के अवसर पर सनबीम कान्वेन्ट स्कूल अनूपपुर में आयोजित शिक्षक सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि के आसंदी से वक्तव्य देते हुये शिक्षाविद्, वरिष्ठ समाजसेवी जितेन्द्र सिंह ने कहा कि शिक्षक राष्ट्र निर्माण के ध्वजवाहक हैं। उन्होने कहा कि नई शिक्षा नीति के तहत शिक्षा का आधुनिकीकरण आवश्यक है तथा शिक्षक अध्यापन कार्य में रूचि लेते हुये गुणवत्ता से परिपूर्ण शिक्षा को विद्यार्थियों को प्रदान कर उन्हें ज्ञानार्जन हेतु प्रेरित करें। श्री सिंह ने सनबीम कान्वेन्ट स्कूल के द्वारा गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के संकल्प की सराहना करते हुये कहा कि विद्यालय के उत्कृष्ट अध्यापन कार्य का परिणाम रहा कि सनबीम स्कूल के बच्चो का चयन सैनिक स्कूल में हुआ तथा मेडिकल एवं इंजीनियरिंग मे भी इस विद्यालय के छात्रो का चयन हुआ। उन्होने सनबीम विद्यालय के डायरेक्टर मैम प्रभा वर्मा को विद्यालय के सफल संचालन तथा उत्कृष्ट शिक्षा प्रदान करने के लिये बधाई प्रेषित करते हुये कहा कि मुझे इस बात की प्रसन्नता है कि सनबीम में ग्रामीण, शहरी स्थान के छात्र अध्ययनरत हैं तथा गरीबी रेखा के नीचे जीवन यापन करने वाले विद्यार्थी भी अध्ययनरत हैं तथा परीक्षा में मेरिट में भी स्थान लाते हैं। दसंवी, आठवीं के बोर्ड परीक्षा में विद्यालय के शत्-प्रतिशत् परिणाम के लिये स्कूल के शिक्षक बधाई के पात्र हैं। साथ ही खेलकूद में यहां के छात्र प्रदेश तथा राष्ट्रीय स्तर की खेल स्पर्धा में भाग लेकर विद्यालय का नाम रोशन किये हैं।
जितेन्द्र सिंह ने कहा कि सनबीम के शिक्षक तथा डायरेक्टर प्रभा वर्मा के परिश्रम से सनबीम अनूपपुर जिले में उत्कृष्ट शिक्षा का पर्याय बन चुका है।
सनबीम स्कूल में शिक्षक दिवस के सम्मान समारोह में श्रीमती प्रभा वर्मा डायरेक्टर, कात्यायिनी वर्मा तथा हर्षिता श्रीवास्तव द्वारा शिक्षक श्री मनीष सिंह, श्रीमती शिबी मिश्रा, सौरभ सिंह, श्री के.के. वर्मा, अमित मिश्रा, श्यामकरण यादव, दिव्या सोनी, भारती साह. आस्था पटेल. रजनी सिंह. छाया यादव उपस्थित रहे
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



