google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

दुलमी में शिक्षकों का सम्मान, क्विज व सांस्कृतिक कार्यक्रम में छात्रों ने दिखाई प्रतिभा

दैनिक समाज जागरण, संवाददाता, बिकाश

ईचागढ़: कुकड़ू प्रखंड क्षेत्र के दुलमी में बुधवार को नव युवक संघ एवं बिनापाणी ट्यूटोरियल के संयुक्त तत्वावधान में शिक्षक सम्मान सह पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया। यह समारोह पूरी तरह शिक्षकों को समर्पित रहा, जिन्होंने समाज और नई पीढ़ियों को दिशा देने में महत्वपूर्ण योगदान दिया है।

कार्यक्रम की शुरुआत पूर्व राष्ट्रपति एवं महान शिक्षाविद् डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन को श्रद्धांजलि अर्पित कर की गई। ओड़िया पंचायत की मुखिया सुनीता सिंह मुंडा ने फीता काटकर कार्यक्रम का उद्घाटन किया।

समारोह में क्षेत्र के कई शिक्षकों को शिक्षा क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मानित किया गया। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। वहीं लिखित क्विज प्रतियोगिता ने बच्चों के उत्साह को दोगुना कर दिया। प्रतियोगिता में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया। क्विज में अव्वल रहने वाले दस प्रतिभागियों को विशेष पुरस्कार प्रदान किए गए, जबकि अन्य प्रतिभागियों को भी आकर्षक उपहार दिए गए।

समारोह में मुखिया प्रतिनिधि पहाड़ सिंह मुंडा, नव युवक संघ के अध्यक्ष बुद्धदेव बनर्जी, बिनापाणी ट्यूटोरियल के संस्थापक सनातन गोस्वामी, शिक्षक त्रिलोचन कुमार, महिपाल महतो, मिलन बनर्जी समेत सैकड़ों ग्रामीण उपस्थित थे।

अतिथियों ने अपने संबोधन में कहा कि शिक्षा ही समाज की प्रगति की नींव है। शिक्षकों का सम्मान कर समाज अपने मूल्यों को सुदृढ़ करता है। साथ ही उन्होंने बच्चों को शिक्षा के प्रति गंभीर होने और गुरुजनों का सम्मान करने की प्रेरणा दी।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)