दैनिक समाज जागरण, संवाददाता, बिकाश
ईचागढ़: तिरुलडीह थाना क्षेत्र के बाकरकुड़ी गांव में बुधवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। हादसे में आठ वर्षीय मासूम सौरभ कालिंदी (पिता- मनोहर कालिंदी) की मौत हो गई।
ग्रामीणों के अनुसार सौरभ सुबह घर से निकलकर गांव की सड़क पर खेल रहा था। इसी दौरान तेज रफ्तार ट्रैक्टर की चपेट में आने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। आनन-फानन में ग्रामीणों की मदद से तिरुलडीह पुलिस ने बच्चे को एमजीएम अस्पताल, जमशेदपुर पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
दुर्घटना के बाद ट्रैक्टर चालक मौके से फरार हो गया। हालांकि ग्रामीणों ने ट्रैक्टर को पकड़ लिया और पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने वाहन जब्त कर थाना ले आई है।
तिरुलडीह थाना प्रभारी अविनाश कुमार ने बताया कि इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। साथ ही बीमा और सरकारी प्रावधानों के तहत पीड़ित परिवार को सहायता दिलाने का आश्वासन दिया।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



