google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

नवीनगर में शिक्षकों ने पुरानी पेंशन योजना की मांग को लेकर मनाया ब्लैक डे

दैनिक समाज जागरण अनील कुमार संवाददाता नबीनगर (औरंगाबाद)
नबीनगर ( बिहार) नवीनगर प्रखंड में बिहार राज्य प्रारंभिक शिक्षक संघ के नेतृत्व में शिक्षकों ने पुरानी पेंशन योजना की मांग को लेकर काला पट्टी बांधकर ब्लैक डे मनाया। इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में शिक्षक और शिक्षिकाएं शामिल हुए ।शिक्षकों ने पुरानी पेंशन योजना को लागू करने की मांग की और काला पट्टी बांधकर सरकार की नीतियों का विरोध किया।कार्यक्रम में बिहार राज्य प्रारंभिक शिक्षक संघ के प्रदेश सचिव धनंजय कुमार सिंह, संयोजक विनोद यादव और अन्य शिक्षक शामिल हुए।शिक्षकों ने कहा कि अगर उनकी मांगें नहीं मानी जाती हैं, तो वे आगे भी आंदोलन जारी रखेंगे। उन्होंने सरकार से पुरानी पेंशन योजना को लागू करने के लिए जल्द से जल्द निर्णय लेने का अनुरोध किया है।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)