बुलेट मोटरसाइकिल भी अपने कब्जे में ले ली। पीड़िता अज़रा का कहना है।
समाज जागरण शाहजहांपुर संवाददाता
शाहजहांपुर। जिले में सूदखोरों का आतंक लगातार लोगों की जान पर बनता जा रहा है। ताजा मामला कोतवाली क्षेत्र का है, जहां डेयरी व्यवसायी मोहम्मद आलम कथित रूप से भाजपा पार्षद की सूदखोरी से तंग आकर जहर खा बैठे। हालत गंभीर होने पर उन्हें मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। आरोप है कि चौक मंडी क्षेत्र के भाजपा पार्षद प्रदीप सक्सेना से कुछ समय पहले उधार लिए पैसों की वसूली में अब तक कई गुना रकम लौटाई जा चुकी है। यही नहीं, पार्षद ने आलम की बुलेट मोटरसाइकिल भी अपने कब्जे में ले ली। पीड़िता अज़रा का कहना है। साहब, भाजपा पार्षद मेरी ही बुलेट गाड़ी से चलता है, जिसकी किस्त आज भी मैं भर रही हूं। गाड़ी वापस मांगने पर हमें धमकाया जाता है। परिजनों का आरोप है कि पार्षद और उसके साथी लगातार दबाव बना रहे थे। इसी प्रताड़ना से आहत होकर आलम ने जहरीला पदार्थ खा लिया। फिलहाल पुलिस ने पीड़ित परिवार की तहरीर पर भाजपा पार्षद समेत अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।



