google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

गरबा उत्सव में थिरकते प्रतिभागियों ने मनमोहक नयनाभिराम प्रस्तुति देकर दर्शकों को किया मंत्रमुग्ध*

विजय तिवारी  अमलाई।नगर परिषद  के वार्ड क्रमांक 6 स्थित दुर्गा मंदिर चौक में नवरात्र के पावन अष्टमी पर्व पर  भव्य डांडिया गरबा कार्यक्रम पवन कुमार चीनी मित्र मंडली द्वारा आयोजित किया गया। स्मरणीय हो कि शारदीय नवरात्रि में यह गरबा नृत्य मां दुर्गा को प्रसन्न करने और नवरात्रि के उत्सव को मनाने का एक माध्यम हैl गरबा महोत्सव कार्यक्रम की शुरूआत नगर के गणमान्य नागरिक व समाजसेवियों द्वारा मां दुर्गा का पूजन अर्चन व दीप प्रज्ज्वलित करके महाआरती के साथ की गई। महाआरती में सभी प्रतिभागियों ने एक साथ मिलकर मां के भव्य दरबार में दीपक को हाथों में लेकर मां की भव्य आरती की। इसके बाद गणेश वंदना नृत्य किया गया गरबा कार्यक्रम में लगभग 500 की महोत्सव प्रतिभागियों ने भाग लिया और मनमोहक प्रस्तुति देकर सभी दर्शको को रोमांचित कर दिया सभी प्रतिभागियों को पवन कुमार चीनी मित्र मंडली द्वारा सांत्वना पुरस्कार दिया गया ।

गरबा महोत्सव में प्रमुख रूप से भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष हीरा सिंह श्याम महिला मोर्चा के जिला अध्यक्ष रश्मि खरे, थाना प्रभारी सुंदरेष मरावी, मीणा तंवर ,ज्योति शर्मा , जितेंद्र सोनी, शिवरतन वर्मा, कांग्रेस नेता सुजीत सिंह चंदेल, अरविंद नायक, व्यापारी संघ के अध्यक्ष प्रदीप पुरी , वार्ड क्रमांक 6 पार्षद  सुंदर बई विश्वकर्मा, पार्षद रंजन सोनी, सौरभ कोरी, प्रीति साहू ,अर्चना यादव, रामनारायण उरमलिया, चंद्रिका द्विवेदी, संदीप पुरी ,सोनू आहूजा, अजय यादव, रवि दुबे पत्रकार कैलाश लालवानी, विजय तिवारी, राजीव रावत, दीपक सिंह, ज्ञानेंद्र पांडे ,जीवन यादव, सूरज श्रीवास्तव उपस्थित रहे। कार्यक्रम को अंतिम रूप प्रदान करने में पार्षद पवन कुमार चीनी ,संजय ओटवानी ,अजय दहिया मयंक सिंह ,सनी केसरवानी, राहुल सिंह, राजेश यादव ,हरि मौर्य, सैफ रिजवी, संदीप पांडे ,अशोक डोडवानी, प्रमुख योगदान रहा। समाजसेवी एवं पार्षद चीनी ने सफल आयोजन के लिए सभी प्रतिभागियों, कार्यक्रम में पधारे सभी अतिथियों,दर्शकों, समिति के सदस्यों ,पत्रकार बंधुओ, मुख्य रूप से पुलिस प्रशासन का अंतर्मन से धन्यवाद ज्ञापित किया है। कार्यक्रम का सफल संचालन सूरज श्रीवास्तव ने किया।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)