समाज जागरण/ अनिल कुमार अग्रहरी
डाला/ सोनभद्र। तेलगुडवा से कोन मार्ग सीसी रोड निमार्ण कार्य में ठेकेदार द्वारा अनियमितता करने को लेकर अधिशासी अभियन्ता लोक निर्माण विभाग खण्ड-2 के शिकायत पर बुधवार को लोक निर्माण की संयुक्त टीम ने स्थलीय निरीक्षण किया।
वहीं कोटा निवासी निर्भय चौधरी द्वारा जनसुनवाई के शिकायत तेलगुडवा चौराहा से कोटा होते हुए कोन मार्ग पर 20 किमी0 तक सी०सी० रोड का निर्माण जिला खनन फाउण्डेशन द्वारा वित्तपोषित के देख-रेख में बिना निर्माण करवाया जाएगा और मानक का बोर्ड भी लगवाया जायेगा जिसमें मानक ताख पर रखते हुए ठेकेदार द्वारा सी०सी० सडक निर्माण सामग्री गिट्टी, सोलिंग, जी०एस०बी० बालू/भस्सी का प्रारम्भिक स्तर पर कोटिंग किया जा रहा है जिसको लेकर शिकायत प्रार्थना पत्र दिया गया जिसकी जांच प्रार्थी के अनुपस्थिति में एकपक्षीय रूप से जांच कर निस्तारण कर दिया है। और पुनः शिकायत के उपरांत एडीएम और अधिशासी अभियन्ता लोक निर्माण विभाग खण्ड-2 की संयुक्त टीम ने स्थलीय निरीक्षण किया और ठेकेदारों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



