प्रत्येक रविवार को श्री बालाजी धाम डोभ पर लगाया जाता है नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर, जिसमें आंख,दांत जांच करके, दवाईयां और चश्मे दिए जाते निशुल्क
दैनिक समाज जागरण, जिला संवाददाता। ( महेन्द्र जावला बहल )
भिवानी ,12 अप्रैल। भिवानी रोड स्थित श्री बालाजी धाम गांव डोभ के संस्थापक प्रधान श्री पुरुषोत्तम दास बंसल ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रत्येक रविवार श्री बालाजी धाम डोभ पर संकीर्तन,भंडारा एवं निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर लगाया जाता हैं जिसमे आंख जांच, दांत जांच, फ़िज़ियोथेरेपिस्ट, मेडिसिन और देशी वैध द्वारा इलाज किया जाता हैं सभी दवाईयां और चश्मे निशुल्क दिये जाते हैं आज का सवामनी भंडारा श्री हार्षित कोचर रोहतक) द्वारा लगाया गया
संकीर्तन में बबली वर्मा द्वारा बालाजी का सुन्दर सुन्दर भजनों का गुणगान किया गया रिंकू महादेव द्वारा सुन्दर-सुन्दर झांकियों प्रस्तुत की गई
आगे प्रधान जी ने बताया कि प्रत्येक रविवार को शनि देव मित्र मण्डल तेज कॉलोनी रोहतक एवं भक्तजनों द्वारा श्री दुर्गा भवन मंदिर भिवानी स्टैंड से सुबह 9 बजे पैदल ध्वजा यात्रा श्री बालाजी धाम डोभ के लिये चलती हैं
श्री दुर्गा भवन मंदिर से ज्योत प्रचण्ड कर के यात्रा कि शुरुआत की जाती हैं सभी हाथ में ध्वजा लिये जय श्री राम के जयकारे लगाते हुये श्री बालाजी धाम डोभ पहुँचे रास्ते में दो जगह पड़ाव होता हैं पहला पड़ाव नजदीक खुशबू गार्डन के सामने जगदम्बा ट्रेक्टर हाउस एवं रास्ते में दुसरा पड़ाव पंचमुखी हनुमान मंदिर के सामने भिवानी रोड पर होता हैं मन्दिर से भक्तों की वापसी के लिये नि:शुल्क ऑटो उपलब्ध करवाई जाती हैं
इस अवसर पर हर्षित कोचर, नवीन तनेजा, दीपक प्रकाश जैन, तुषार, विनोद् गुप्ता , वंश, सैंटी, खुशाल, पंडित नरेश कौशिक, राजेश गोयल, सुनील निमाड़ी, सूरेश पंडित
अमित कौशिक एवं अन्य भक्तजन उपस्थित रहे|
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



