दैनिक समाज जागरण अनील कुमार संवाददाता नबीनगर (औरंगाबाद)
कुटुंबा (बिहार) औरंगाबाद जिले के कुटुंबा थाना क्षेत्र में पॉक्सो एक्ट के मामले में फरार चल रहे गैर जमानतीय अभियुक्त को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।थानाध्यक्ष इमरान आलम ने बताया कि समकालीन अभियान के तहत पॉक्सो एक्ट के मामले में फरार चल रहे गैर जमानतीय वारंटी थाना क्षेत्र के कुटुंबा निवासी 25 वर्षीय मौसम कुमार पिता स्व संजय सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है बताया गया कि अभियुक्त पर पॉक्सो एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज था और वह फरार चल रहा था जिसपर न्यायालय द्वारा गैर जमानतीय वारंटी निर्गत था जिसे गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



