google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

नबीनगर में अवैध क्लिनिकों पर छापेमारी बना चर्चा का विषय दागी जा रही सवालिया निशान

दैनिक समाज जागरण अनील कुमार संवाददाता नबीनगर (औरंगाबाद)
नबीनगर (बिहार)औरंगाबाद जिले के नबीनगर प्रखंड मे नगर पंचायत क्षेत्र सहित कई पंचायतों के बाजारों में जैसे —टंडवा,रामनगर, माली,नबीनगर रोड,तेतरिया, बड़ेम सहित कई जगहों पर धड़ल्ले से निजी क्लिनिक एवम जांच घर अवैध रूप से संचालित किए जा रहे हैं इन अवैध जांच घरों में अल्ट्रा साउंड सहित एक्स– रे एवम अन्य पैथोलॉजिकल जांच शामिल है।इन अवैध क्लिनिक संचालकों एवम जांच घरो को कानून का कोई भय नहीं है बजाप्ते क्लिनिक पर डॉक्टर का बोर्ड भी लगा रहता है।दर्जनों ऐसे क्लिनिक नबीनगर नगर पंचायत क्षेत्र के अतिरिक्त गांवो और देहाती क्षेत्रों मे भी अवैध क्लिनिक संचालित हो रहे हैं।वही सरकार के लचर व्यवस्था के कारण मरीज इन झोला छाप डाक्टरों के चंगुल मे फस जाते है।और जब मरीज की हालत काफी नाजुक हो जाती है तब इन झोला छाप द्वारा हायर सेंटर रेफर कर दिया जाता है तब तक मरीज की कहानी खत्म हो जाती है इतना ही नही मरीजों से इन डाक्टरों द्वार काफी पैसा ऐंठा जाता है।शायद ही कभी सिविल सर्जन एवम नबीनगर के चिकित्सा पदाधिकारी द्वारा इन अवैध संचालकों की जांच की जाती हो।अभी हालिया घटना विगत दिनों की है जहां नबीनगर के पोखरपर के समीप दास मोहल्ला में छापेमारी के दौरान अवैध क्लीनिक एवं दवा दुकानों को प्रशासन द्वारा शील किया गया जबकि पास ही के कई क्लिनिक संचालक बंद कर भाग गए।बाजार एवं चौक चौराहा पर यह चर्चा जोरो पर है कि क्या नबीनगर में शील किए गए ही अवैध क्लीनिक संचालित हो रहे थे।लोगों द्वारा सवालिया निशान लगाए जा रहे है कि नबीनगर के बसन बीघा मोड़ से लेकर रेफरल अस्पताल मोड़ के सामने टंडवा रोड में एवं रेलवे स्टेशन रोड से लेकर मुख्य बाजार तक कई ऐसे क्लीनिक एवं पैथोलॉजी केंद्र संचालित हो रहे है क्या ये सभी वैध हैं?लेकिन प्रशासन की नजर इनपर नहीं पड़ती है।लोगो का यह भी कहना है कि यदि सही मायने में प्रशासन कारवाई करे तो दर्जनों अवैध क्लीनिक शील किया जा सकता है


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)