बरतारा बाजार में टनकुप्पा थाना अध्यक्ष अजय कुमार को गोली मारकर घायल करने का नामजद आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया जेल।
लगभग 02 वर्षो से पुलिस गिरफत से बाहर था आरोपी , केस दैनिकी में चल रहा था फरार ,कोर्ट से भी वारंट था निर्गत ।
दैनिक समाज जागरण ,नवीन कुमार उपाध्याय, जिला संवाददाता,
गया (बिहार) :- गया जिले के टनकुप्पा थाना में पदस्थापना के साथ ही थाना क्षेत्र में सरकारी संपदा की लूट एवं अपराध पर नियंत्रण के मामले में टनकुप्पा थानाध्यक्ष रंजन चौधरी की चौतरफा प्रशंसा जारी है । थानाध्यक्ष का तारीफ को सुनकर जब दैनिक समाज जागरण के पत्रकार टनकुप्पा थाना पहुंचे और थानाध्यक्ष से कुछ जाना चाहा तो चिर परिचित अंदाज में थानाध्यक्ष ने कहा जब आ ही गए हैं तो कुछ समाचार भी लेते जाइए।
थाना प्रभारी रंजन चौधरी ने दैनिक समाज जागरण को बताया कि मूर्ति विसर्जन के दौरान थाना क्षेत्र के बरतारा बाजार में असामाजिक तत्वों ने टनकुप्पा थाना प्रभारी अजय कुमार को गोली मार कर घायल कर दिया था जिसके विरुद्ध टनकुप्पा थाना कांड संख्या 99/2021 दर्ज है। उक्त कांड़ के नामजद आरोपी लगभग 02 वर्षो से पुलिस गिरफत से बाहर थे और केस दैनिकी में फरार चल रहे थे। कोर्ट से वारंट भी निर्गत था । उपरोक्त कांड़ के आरोपियों मे से नामजद एक आरोपी धीरेन्द्र सिंह उर्फ धीरा सिंह, पिता स्व-धनुष धारी सिंह ग्राम – बरतारा को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा रहा है। वहीं शराब के मामले में (01) बीरेन्द्र चौधरी पिता – प्रसाद चौधरी ग्राम महमदपूर (02 )पंकज कुमार पिता- सुशील मांझी ग्राम-तेलहेता को गिरफ्तार कर आज जेल भेजा जा रहा है।
बताते चले की टनकुप्पा थाना निवर्तमानथानाध्यक्ष एवं अन्य सहायकों के निलंबन के बाद टनकुप्प थाना का पदभार संभाल चुके नये थानाध्यक्ष रंजन चौधरी ने पदस्थापना के साथ ही टनकुप्प थाना क्षेत्र में सरकारी संपदा की लूट एवं अपराध पर नियंत्रण के लिए कमर कस चुके हैं और चंद दिनों में ही लोगों के दिलों दिमाग पर छा गए हैं। टनकुप्पा थाना में पदस्थापित नये थाना प्रभारी रंजन चौधरी का चौतरफा प्रशंसा की जा रही है। थाना क्षेत्र में अपराध नियंत्रण के मामले में थानाध्यक्ष का प्रशंसा सुनकर लगा कि इस थाना में कोई गरीबों का मसिहा और असमाजिक तत्वो के लिए अभिशाप के रूप में थानाध्यक्ष का पदस्थापना हो चुका है।
पत्रकार को थाना में देखकर कई लोग हैरान थे और सनसनी निगाहों से पत्रकार को देख रहे थे ,
थाना से बाहर निकलते ही फरियादियों की भीड़ पत्रकार की ओर बढ़ते हैं और कहते हैं साहब हमारे साथ ऐसी घटना घट चुकी है, थोड़ा समाचार पत्रों में स्थान दे देते। पत्रकार द्वारा सभी को मोबाइल नंबर उपलब्ध करा कर संतावना देते हुए कहां गया कि थानाध्यक्ष से पहले मिले और मिलने के बाद मेरे मोबाइल नंबर पर फोन करें मैं आपकी बातों को जनमानस, सरकार एवं प्रशासन के बीच रखने का कार्य करूंगा। मुझे उम्मीद है कि नये थानाध्यक्ष से आप सभी को न्याय मिलेगा।
- नबीनगर: पिपरा पंचायत में सहयोग शिविर डीएम एसपी ने किया उद्घाटनदैनिक समाज जागरण अनील कुमार संवाददाता नबीनगर (औरंगाबाद)नबीनगर (बिहार)”प्रशासन अब जनता के दरवाजे पर” इसी संकल्प के साथ मंगलवार को नबीनगर प्रखंड की पीपरा पंचायत स्थित +2 उच्च विद्यालय सत्येंद्र नारायण सिंह परिसर में सोमवार को भव्य “सहयोग शिविर” का आयोजन किया गया।शिविर की संयुक्त अध्यक्षता जिला पदाधिकारी अभिलाषा शर्मा एवं पुलिस अधीक्षक उपेंद्रनाथ वर्मा…
- तेज रफ्तार का कहर: टाटा मैजिक के चपेट में आने से बाइक सवार दो घायलसमाज जागरण/ अवधेश कुमार गुप्ता सोनभद्र। चोपन थाना क्षेत्र के भभाईच पटेल मोड़ के समीप मंगलवार को लगभग 8 बजे पटवध से करगरा से तेज रफ्तार जा रही टाटा मैजिक वाहन के चपेट में आने से मोटरसाइकिल सवार दो लोग घायल हो गये हैं।जिसमें एक को हल्की फुल्की चोट आई है वही महिला को गम्भीर…
- खरीफ सीजन में किसानों को राहत: सोनभद्र की 38 सहकारी समितियों को डीएपी व एनपीकेएस उर्वरक आवंटित•~ कालाबाजारी, ओवररेटिंग या कृत्रिम अभाव की शिकायत मिले तो किसान तत्काल करें संपर्क नंबर पर शिकायत समाज जागरण/ अवधेश कुमार गुप्ता सोनभद्र। खरीफ अभियान 2026 के दौरान फास्फेटिक उर्वरकों की बढ़ती मांग को देखते हुए जिला प्रशासन ने किसानों को समय पर खाद उपलब्ध कराने के लिए बड़ा कदम उठाया है। जिला स्तरीय उर्वरक…
- मीनाबाजार घाघर नदी पर बना वैकल्पिक संपर्क मार्ग तेज बहाव में बहकर धराशायी•~ जिला कारागार गुरमा का संपर्क टूटा, 7-8 किमी अतिरिक्त सफर को मजबूर लोग समाज जागरण/ अवधेश कुमार गुप्ता सोनभद्र। गुरमा स्थित जिला कारागार को मारकुंडी से जोड़ने वाले मुख्य संपर्क मार्ग पर घाघर नदी पुल के नव निर्माण कार्य के दौरान लोक निर्माण विभाग (PWD) द्वारा आवागमन बनाए रखने के लिए मीनाबाजार घाघर नदी…
- मकरीबारी में तेज बारिश से पहाड़ी चेकडैम टूटा, किसानों की फसलें जलमग्न•~ किसानों की टूटी कमर, काफी क्षति समाज जागरण/ अवधेश कुमार गुप्ता सोनभद्र। नगवां विकास खंड के पहाड़ी ग्रामीण क्षेत्र मकरीबारी में सोमवार की रात हुई मूसलाधार तेज बारिश के बाद एक चेकडैम टूट कर क्षतिग्रस्त हो गया। चेकडैम टूटने से आसपास के खेतों में अचानक पानी भर गया, जिससे गरीब आदिवासी किसानों की फसल…
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.








