google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

नाबालिग किशोरी को भगाने वाला आरोपी गिरफ्तार

समाज जागरण/ अवधेश कुमार गुप्ता

सोनभद्र। पुलिस ने शादी का झांसा देकर नाबालिग किशोरी को भगाने वाले आरोपी सद्दाम कुरैशी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने अपहृता किशोरी को भी सकुशल बरामद कर लिया। आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देश पर की गई। ओबरा थाना क्षेत्र की एक महिला ने 09 जून 2026 को शिकायत दर्ज कराई थी। महिला ने बताया था कि उसकी 17 वर्षीय बेटी को सद्दाम कुरैशी (निवासी गुरमा, थाना चोपन) बहला-फुसलाकर अपने साथ भगा ले गया है। शिकायत के आधार पर थाना ओबरा में मु.अ.सं. 128/2026 धारा 87, 137(2), 65(1), 64(2)M बीएनएस व 5L/6 पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया।

पुलिस टीम ने तत्काल जांच शुरू की और आरोपी की तलाश में जुट गई। लगातार तलाश और मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने बग्घानाला जिला पंचायत बैरियर के पास दबिश दी। पुलिस टीम को देखकर आरोपी सद्दाम कुरैशी ने भागने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस ने उसे मौके पर ही पकड़ लिया। साथ में मौजूद नाबालिग किशोरी को महिला पुलिसकर्मियों की मदद से सकुशल बरामद कर लिया गया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान सद्दाम कुरैशी पुत्र इकबाल कुरैशी, निवासी गुरमा, थाना चोपन, जनपद सोनभद्र) के रूप में हुई है। उसकी उम्र 23 वर्ष है। सद्दाम कुरैशी का आपराधिक इतिहास भी है। उसके खिलाफ मु.अ.सं. 62/2023 धारा 60 आबकारी अधिनियम और मु.अ.सं. 235/2023 धारा 8/20 एन.डी.पी.एस. एक्ट के तहत ओबरा थाने में मामले दर्ज हैं। इस गिरफ्तारी और बरामदगी में उपनिरीक्षक राम सिंह यादव, हेड कांस्टेबल नीरज राय, महिला कांस्टेबल दीक्षा तिवारी और महिला कांस्टेबल सरिता सरोज की टीम शामिल थी।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)