google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

अंचल अधिकारी राहुल कुमार की सक्रिय कार्यशैली से राजस्व मामलों के निष्पादन में आई तेजी

वीरेंद्र चौहान, समाज जागरण ब्यूरो, किशनगंज।
6 अगस्त। किशनगंज प्रखंड के अंचल अधिकारी राहुल कुमार की सक्रिय, पारदर्शी एवं जनोन्मुखी कार्यशैली के कारण अंचल कार्यालय में परिमार्जन, दाखिल-खारिज, भूमि विवाद सहित विभिन्न राजस्व मामलों के निष्पादन में उल्लेखनीय तेजी आई है। लंबित मामलों के समयबद्ध निस्तारण पर विशेष ध्यान दिए जाने से आम लोगों को राहत मिल रही है।


अंचल अधिकारी राहुल कुमार प्रतिदिन कार्यालय पहुंचने वाले लोगों से स्वयं मिलकर उनकी समस्याएं सुनते हैं और संबंधित मामलों के शीघ्र निष्पादन के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश देते हैं। जिन मामलों का समय पर निष्पादन राजस्व कर्मचारी या अंचल अमीन स्तर पर नहीं हो पाता, उनकी समीक्षा भी वे स्वयं करते हैं तथा आवश्यक निर्देश देकर मामलों का त्वरित निस्तारण सुनिश्चित कराने का प्रयास करते हैं।


भूमि विवादों के निष्पक्ष एवं प्रभावी समाधान के लिए प्रत्येक शनिवार को अंचल कार्यालय में साप्ताहिक जनता दरबार का आयोजन किया जाता है। इस दौरान दोनों पक्षों की बात सुनने के बाद राजस्व अधिकारियों एवं कर्मियों की उपस्थिति में नियमानुसार कार्रवाई की जाती है, जिससे कई पुराने और लंबित मामलों का भी तेजी से निष्पादन हो रहा है।


स्थानीय लोगों का कहना है कि अंचल अधिकारी राहुल कुमार की नियमित जनसुनवाई, जवाबदेह कार्यशैली और पारदर्शी प्रशासनिक व्यवस्था से राजस्व सेवाओं के प्रति लोगों का विश्वास बढ़ा है। लोगों ने उम्मीद जताई कि भविष्य में भी इसी प्रकार संवेदनशील और जनहितकारी पहल जारी रहेगी, जिससे आम नागरिकों को समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण राजस्व सेवाएं मिलती रहेंगी।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)