दैनिक समाज जागरण अनील कुमार संवाददाता नबीनगर (औरंगाबाद)
नबीनगर (बिहार)नबीनगर प्रखंड के रामपुर पंचायत क्षेत्र अंतर्गत सिंदुरिया गांव के पास उत्तर कोयल नहर में डूबकर लापता हुए युवक का शव करीब 24 घंटे बाद बरामद कर लिया गया है।बताया जाता है कि युवक बीते दिन नहर में पैर फिसलने के दौरान गहरे पानी में डूब गया था। सूचना पर टंडवा थाना पुलिस और सीओ नबीनगर की टीम ने एसडीआरएफ ,गोताखोरों की मदद से देर शाम तक तलाश की थी, लेकिन सफलता नहीं मिली थी।आज सुबह पुलिस को सूचना मिली कि कांडी गांव के समीप उत्तर कोयल नहर के फाटक के पास एक शव तैरता हुआ दिखाई दे रहा है। सूचना मिलते ही टंडवा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पानी से बाहर निकाला।पुलिस ने शव की शिनाख्त कर उसे कब्जे में ले लिया। आवश्यक कागजी प्रक्रिया पूरी करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल औरंगाबाद भेज दिया गया है।घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



