google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

भारत विकास परिषद शाखा सोनभद्र का वार्षिक चुनाव कार्यक्रम संपन्न

ब्यूरो चीफ़ विजय कुमार अग्रहरी। दैनिक समाज जागरण

सोनभद्र। आज दिनांक 31 मार्च 2025 को भारत विकास परिषद शाखा सोनभद्र का वार्षिक चुनाव कार्यक्रम का आयोजन आर्यन अकादमी, राबर्ट्सगंज परिसर में किया गया।
कार्यक्रम का उद्घाटन संस्थापक शाखा अध्यक्ष अजीत जायसवाल एवम वर्तमान प्रांतीय प्रकल्प प्रमुख गौरव अग्रवाल ने विशिष्ट अतिथि – काशी प्रांत के संगठन मंत्री श्री ऋषि शुक्ला जी का स्वागत करके किया। तत्पश्चात मुख्य चुनाव पर्यवेक्षक ऋषि शुक्ला ने भारत माता तथा स्वामी विवेकानंद जी के समक्ष दीप प्रज्वलित कर चुनाव की प्रक्रिया का संचालन प्रारंभ किया । जिसमे आगामी सत्र वर्ष 25–26 के लिए बतौर अध्यक्ष पुनः श्री अजीत जायसवाल, सचिव डॉक्टर अंजली विक्रम सिंह जी, कोषाध्यक्ष संजीव गुप्ता व संयोजिका श्रीमती चित्रा जालान को सर्वसम्मति से दायित्व ग्रहण कराया गया। धन्यवाद ज्ञापन शिवम सर्राफ ने किया।
इस कार्यक्रम में प्रतिष्ठित व्यवसायी वर्ग और विभिन्न क्षेत्रों से आए प्रमुख प्रभुत्व वर्ग उपस्थित रहे।
उक्त कार्यक्रम में संदीप जायसवाल शरद, प्रीतम, शिवम, कुणाल, सतेंद्र, बलविंदर सिंह, राजा, गौरव केशरी, मनोज जायसवाल, अभयराज, विनीता, अरुणा, मालती, वीना गुप्ता इत्यादि उपस्थित रहे।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)