google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री स्व. शिबू सोरेन को भरत सिंह वेलफेयर ट्रस्ट और भरत सिंह फैंस क्लब ने दी श्रद्धांजलि

दैनिक समाज जागरण 12.08.2025 चांद कुमार लायेक (ब्यूरो चीफ) जमशेदपुर

जमशेदपुर भरत सिंह वेलफेयर ट्रस्ट और भरत सिंह फैंस क्लब के संयुक्त तत्वावधान में झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री, पूर्व केंद्रीय मंत्री सह जननायक स्वर्गीय शिबू सोरेन जी को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर भरत सिंह वेलफेयर ट्रस्ट के अध्यक्ष सह भरत सिंह फैंस क्लब के मुख्य संरक्षक भरत सिंह उपस्थित रहे, श्री सिंह के साथ भरत सिंह फैंस क्लब के अध्यक्ष श्री अभिषेक श्रीवास्तव सहित क्लब के सभी लोगों ने गुरूजी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उनकी आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा।
इस दौरान भरत सिंह ने कहा कि मुझे गुरू जी का स्नेह और प्यार हमेशा मिलता रहा, मैंने एक अभिभावक खो दिया। हमारा झारखण्ड राज्य गुरू जी स्व. शिबू सोरेन जी के राजनीतिक जीवन, समाज के प्रति उनके योगदान और गरीब-शोषित वर्ग के उत्थान के लिए किए गए उनके संघर्षों को सदैव याद रखेगा, गुरूजी की सादगी, दूरदृष्टि और जनसेवा की भावना आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा स्रोत बनी रहेगी। गुरूजी का स्नेह, मार्गदर्शन और उनके जीवन मूल्यों को हम हमेशा संजोकर रखेंगे। वे झारखंड की आत्मा और पहचान थे और सदैव रहेंगे।
इस दौरान श्री भरत सिंह के साथ भरत सिंह फैंस क्लब के अध्यक्ष श्री अभिषेक श्रीवास्तव, राजेश सिंह, मनोज सिंह, राम कुमार, करन गोराई, सुरज यादव, रामाशीष सिंह, रुपेश, सुधीर पांडे, राजेश चावला, राजेश श्रीवास्तव, सत्येंद्र तौमर, गोविन्द नमता, मनीष शर्मा सहित सैकड़ो लोग उपस्थित थे।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)