समाज जागरण/ आदिवासी सुनील त्रिपाठी
चोपन/ सोनभद्र। स्थानीय थाना क्षेत्र के पइका टोला पथरहा गांव में शुक्रवार दोपहर अजीत उर्फ रुपम पाठक (38) का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिला। उनका शव घर से महज 500 मीटर की दूरी पर एक तालाब के बगल में अरहर के खेत में पाया गया, जिससे आसपास के इलाकों में सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर चोपन पुलिस, क्षेत्राधिकारी (सीओ) और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। परिजनों ने बताया कि मृतक युवक पुणे में रहकर काम करता था और चार-पांच दिन पहले ही घर लौटा था। वह बुधवार सुबह 9 बजे घर से निकला था, जिसके बाद से वह वापस नहीं आया। परिजनों ने उसकी काफी खोजबीन की, लेकिन उसका कहीं पता नहीं चला। शुक्रवार दोपहर बाद जब उसका शव संदिग्ध हालत में मिला, तो इलाके में हड़कंप मच गया। इस घटना के बाद मृतक के घर में कोहराम मचा हुआ है।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



