google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

युवक की सर्प दंश से मौत, धान के खेत में काम करते समय हुआ हादसा, झाड़-फूंक में गंवाई जान

समाज जागरण/ सुभाष चंद्र यादव

सोनभद्र। बभनी थाना क्षेत्र में सर्प दंश से एक युवक की मौत हो गई। देवनाटोला गांव निवासी 24 वर्षीय राम सिंह को धान के खेत में काम करते समय सांप ने काट लिया था। परिजनों ने उसे अस्पताल ले जाने के बजाय झाड़-फूंक के लिए ले गए, जिसके कारण उसकी जान चली गई।
जानकारी के अनुसार, यह घटना गुरुवार को हुई। राम सिंह अपने परिवार के साथ धान के खेत में फसल के बोझे बना रहा था। खेत में रखे धान के ढेर में छिपे एक सांप ने उसे काट लिया। राम सिंह ने तुरंत अपने भाई रघुनाथ को इस बारे में बताया। सांप काटने के बाद परिवार के सदस्यों ने राम सिंह को किसी चिकित्सक के पास ले जाने के बजाय झाड़-फूंक कराने का निर्णय लिया। पांच से छह घंटे तक झाड़-फूंक के बाद गुरुवार शाम को राम सिंह की हालत बिगड़ गई और उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने पर बभनी पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा किया और पोस्टमार्टम के लिए दुद्धी स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भिजवा दिया। उप निरीक्षक मक्खन लाल ने बताया कि मामले में आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)