google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

पटना के बिहटा में सड़क किनारे मिला अज्ञात अधेड़ का शव

समाज जागरण पटना जिला संवाददाता:- वेद प्रकाश

पटना/ जिले के बिहटा थाना क्षेत्र अंतर्गत पैनाठी गांव में गुरुवार की सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया, जब सड़क किनारे एक अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद हुआ। सुबह टहलने निकले ग्रामीणों ने जब शव को देखा, तो इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही बिहटा पुलिस मौके पर पहुँची और शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त की कार्रवाई शुरू की। पुलिस के अनुसार, मृतक की उम्र लगभग 55 से 60 वर्ष के बीच है। उसने नीले रंग की शर्ट और नारंगी रंग की पैंट पहन रखी थी। तलाशी के दौरान मृतक के पास से कोई भी पहचान पत्र या दस्तावेज बरामद नहीं हुआ है, जिससे उसकी पहचान हो सके।

स्थानीय लोगों ने बताया कि सुबह जब वे मॉर्निंग वॉक पर निकले थे, तब सड़क किनारे एक व्यक्ति को अचेत पड़ा देखा। पास जाने पर पता चला कि उसकी मृत्यु हो चुकी है। थानाध्यक्ष अमित कुमार ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस आसपास के थाना क्षेत्रों से संपर्क कर हाल के दिनों में दर्ज हुई गुमशुदगी की रिपोर्टों का मिलान कर रही है। घटनास्थल पर वैज्ञानिक जांच टीम को भी बुलाया गया है ताकि साक्ष्य जुटाए जा सकें। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट होगा कि यह सामान्य मृत्यु है या इसके पीछे कोई आपराधिक साजिश। फिलहाल, पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि यदि हुलिए के आधार पर किसी को जानकारी मिले, तो तुरंत सूचित करें। इस घटना के बाद से पैनाठी गांव और आसपास के क्षेत्रों में तरह-तरह की चर्चाएं व्याप्त हैं।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)