google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

नबीनगर में सड़क हादसे में मौत के बाद ग्रामीणों का हंगामा

दैनिक समाज जागरण अनील कुमार संवाददाता नबीनगर (औरंगाबाद)
नबीनगर (बिहार) नबीनगर प्रखंड के टंडवा थाना क्षेत्र के कांडी गांव निवासी रौशन कुमार सिंह की सड़क दुर्घटना में दर्दनाक मौत हो गई थी। इस घटना के बाद ग्रामीणों ने त्रिवेणी कंपनी के खिलाफ सुरक्षा मानकों में लापरवाही का आरोप लगाया है। ग्रामीणों की शिकायत पर प्रखंड विकास पदाधिकारी अरुण सिंह और अंचलाधिकारी निकहत परवीन ने घटना स्थल का निरीक्षण किया।

इस दौरान बीडीओ अरुण सिंह ने ग्रामीणों से आवेदन मांगा और उच्चाधिकारी तक प्रतिवेदित करने की बात कही।ग्रामीणों का आरोप है कि त्रिवेणी कंपनी ने बिना सुरक्षा घेरा के पुल निर्माण कार्य करा रही है, जिससे यह हादसा हुआ है। ग्रामीणों ने बताया कि पिछले दो माह से करीब 30 फिट गढा खोद कर छोड़ दिया गया है, वहां ना कोई रोशनी की व्यवस्था है और ना ही कोई ठोस घेराबंदी कराया है।इस घटना की जानकारी होने पर कुटुंबा क्षेत्र के विधायक ललन भुईयां,पूर्व विधायक और बिहार प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष राजेश राम ने मृतक के परिजन से मिलकर सांत्वना दिया और हर संभव मदद का आश्वासन दिया। गौरतलब है कि बीते बुधवार की रात्रि को अपने गांव से नबीनगर स्थित आवास लौटने के क्रम मे बिना सुरक्षा मानक के त्रिवेणी कंपनी द्वारा पुल निर्माण कार्य के लिए खोदे गए गहरे गड्ढे में गिरने के कारण रौशन कुमार सिंह की दर्दनाक मौत हो गई थी।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)